फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another chance for foreign students to apply in BHU

बीएचयू में विदेशी छात्रों को आवेदन का एक और मौका

Mon, 20 Sep 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Another chance for foreign students to apply in BHU
बीएचयू में विदेशी छात्रों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका दिया गया है। विभिन्न देशों में रहने वाले छात्र अब 30 सितंबर तक बीएचयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तिथि बढ़ाने के फैसले के बाद इसका आदेश भी बीएचयू की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में वर्तमान में 49 देशों के 400 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। हर साल नए विद्यार्थी भी प्रथम वर्ष में दाखिला लेते हैं। पिछले दिनों ही विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि चार सितंबर थी। इसके बाद भी बहुत से विद्यार्थी आवेदन से वंचित रह गए थे। अब छात्रों की मांग पर ही बीएचयू प्रशासन की ओर से तिथि बढ़ाकर दाखिला लेने वालों को एक और मौका दिया गया है। वेबसाइट पर जारी आदेश के अनुसार सार्क देशों में रहने वालों से तीन हजार जबकि नॉन सार्क देशों से जुड़े छात्रों को ऑनलाइन आवेदन में छह हजार रुपये फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। फार्म के साथ ही फीस रसीद भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed