फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annual sports calendar will be released in secondary schools next week in varanasi

इंतजार खत्म: अगले सप्ताह जारी होगा वार्षिक खेल कैलेंडर, तैयारी में जुटा माध्यमिक शिक्षा विभाग

Thu, 24 Apr 2025 08:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 24 Apr 2025 08:06 AM IST
सार

Varanasi News: विद्यालयीय खेलों के वार्षिक कैलेंडर को अगले सप्ताह जारी किया जाएगा। जिससे माध्यमिक विद्यालयों में खेल गतिविधियों की रूपरेखा स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
Annual sports calendar will be released in secondary schools next week in varanasi
Sport - फोटो : freepic

विस्तार

माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली विद्यालयीय खेलों के वार्षिक कैलेंडर का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा विभाग अगले सप्ताह में कैलेंडर को जारी करने की तैयारी में है। जिससे माध्यमिक विद्यालयों में खेल गतिविधियों की रूपरेखा स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन


खेलों के आयोजन के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों से खेल आयोजनों को लेकर विस्तृत प्रस्ताव मांगा है। विद्यालयों को अपनी खेलकूद गतिविधियों, संभावित तिथियों और आवश्यक संसाधनों से संबंधित जानकारी विभाग को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इन प्रस्तावों के आधार पर ही विभाग प्रदेश स्तर पर खेल कैलेंडर तैयार करेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Pahalgam Attack: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद वाराणसी में अलर्ट, गंगा आरती से पहले चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश स्तर तक आयोजित होने वाली विद्यालयीय खेलों में पारंपरिक और आधुनिक खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा। एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, फुटबॉल और क्रिकेट आदि खेलों में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, मंडलीय स्तर और अंत में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शख्स की मौत, दो लोग घायल

विद्यालयीय खेल सचिव विनोद कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग वार्षिक खेल कैलेंडर में प्रत्येक स्तर की प्रतियोगिताओं की संभावित तिथियां, आयोजन स्थल और भाग लेने की पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। इससे विद्यालयों को अपनी खेल टीमों की तैयारी के लिए एक स्पष्ट योजना बनाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed