फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pahalgam Terrorist Attack Alert in Varanasi Checking campaign conducted before Ganga Aarti

Pahalgam Attack: आतंकी हमले के बाद पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता और निगरानी, विश्वनाथ धाम के आसपास हुई चेकिंग

Wed, 23 Apr 2025 08:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 23 Apr 2025 08:36 PM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में पुलिस बुधवार को अलर्ट मोड में रही। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गंगा घाटों से लेकर स्टेशनों व मंदिरों के आसपास चेकिंग अभियान चला। 

विज्ञापन
Pahalgam Terrorist Attack Alert in Varanasi Checking campaign conducted before Ganga Aarti
गंगा आरती से पहले चला चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Pahalgam Terrorist Attack : पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद काशी में बुधवार सुबह से अतिरिक्त सतर्कता नजर आई। विश्वनाथ धाम के आसपास, गंगा घाटों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के साथ भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों के नाम और पते की तस्दीक करने के बाद ही पुलिस ने उन्हें छोड़ा।

विज्ञापन


काशी जोन के एडीसीपी सरवणन टी ने कहा कि प्रमुख मंदिरों और गंगा घाटों पर फोर्स को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। होटलों, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं का औचक निरीक्षण कर ठहरने वालों की जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन




होटल, गेस्ट हाउस या धर्मशाला संचालक बगैर आईडी प्रूफ कमरा देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। सिगरा के सिटी कमांड सेंटर में पुलिसकर्मियों को सीसी कैमरों से मुस्तैदी के साथ निगरानी के लिए कहा गया है। आमजन से अपील है कि वह कहीं भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति देखें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने खंगाला कैंट स्टेशन और बस अड्डा

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बुधवार शाम अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) डॉ. एस चनप्पा ने कैंट रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल, प्रवेश-निकास द्वार और प्लेटफॉर्म की चेकिंग कराई। चेकिंग में पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड शामिल रहा।

अपर पुलिस आयुक्त सबसे पहले कैंट रोडवेज बस अड्डा पहुंचे। इसके बाद कैंट रेलवे स्टेशन गए। दोनों ही स्थान पर पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ चेकिंग की। अपर पुलिस आयुक्त ने आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। 

पैदल गश्त करते हुए इंग्लिशिया लाइन तिराहा से काशी विद्यापीठ मार्ग, साजन तिराहा, नगर निगम चौराहा होते हुए सिगरा स्थित सिटी कमांड सेंटर पहुंचे। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को लेकर उन्होंने सिगरा थानाध्यक्ष पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के लिए कहा। 

अपर पुलिस आयुक्त के निरीक्षण के दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी, एसीपी भेलूपुर डॉ. ईशान सोनी सहित अन्य पुलिस अफसर और कर्मी मौजूद रहे।

नहीं प्रभावित होगा अमरनाथ यात्रा का शिविर

श्री बाबा विश्वनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी ने पहलगाम में आतंकी हमले से अमरनाथ यात्रा के दौरान शिविर प्रभावित नहीं होगा। हर साल की तरह ही इस बार भी शिविर लगेगा। भक्तों का पंजीकरण चल रहा है। पूर्वांचल के कई जत्थों ने संस्था से संपर्क भी किया है। जुलाई में अमरनाथ यात्रा शुरू होगी।  

आतंकी हमले के बाद हर कोई डरा-सहमा
कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद हर कोई डरा-सहमा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर जाने वाले लोग भी भयभीत है। बहुत से लोगों ने गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए काशी से जम्मू जाने की योजना बनाई है। लोग अपनी यात्रा को लेकर असमंजस में हैं। टूर ऑपरेटर सुधांशु सक्सेना ने बताया कि आतंकी घटना से जम्मू कश्मीर के पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। यही सीजन पर्यटन का था लेकिन आतंकी हमले ने लोगों को डरा दिया है। टूर ऑपरेटर प्रदीप राय ने कहा कि इस घटना से पर्यटन को बड़ा झटका लगा है। इन गर्मी की छुट्टियों में कई लोगों ने कश्मीर जाने का प्लान किया था। अब जाहिर है उनका प्लान बदलेगा।  

जम्मू जाने वाली ट्रेनों में चला सघन तलाशी अभियान
वाराणसी से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में बुधवार को सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने बेगमपुरा, अर्चना एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में सामान्य दिनों की तुलना में विशेष सतर्कता दिखी। 

पहलगाम के मृतकों को दी श्रद्धांजलि 

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि ने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि आजादी के बाद देश का विभाजन हिंदू और मुस्लिम के आधार पर होना था, लेकिन देश के शीर्ष राजनीतिज्ञों के चलते ऐसा नहीं हुआ, जिसका नतीजा आज देश को भुगतना पड़ रहा है। इसके लिए सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए।  

पहलगाम आतंकी हमला क्रूर और अमानवीय
राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि पहलगाम हमला हृदय अत्यंत शोकाकुल और व्यथित है। जम्मू-कश्मीर के पवित्र भूभाग पहलगाम में घटित यह आतंकी हमला न केवल क्रूर और अमानवीय है, अपितु संपूर्ण मानवता के विरुद्ध किया गया एक शर्मनाक एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। उधर, बीएचयू के मुख्य द्वार पर एबीवीपी ने आतंकवाद का पुतला फूंका। सरकार से बड़ी कठोर कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान दूसरे कई संगठनों ने भी सिंह द्वार पर आतंकवाद का पुतला फूंका।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed