{"_id":"69b5c1bc645a11effd065630","slug":"annual-day-celebrated-in-composite-school-ramaipatti-varanasi-news-c-20-vns1021-1320818-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में मनाया गया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में मनाया गया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
वाराणसी। पिंडरा विकास खंड के कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष जीउत राम एवं अतिथि राम केशव वर्मा रहे। अतिथियों ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। मुख्य अतिथि जीउत राम ने कहा कि विद्यालय का वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और आनंददायक कार्यक्रम होता है।
प्रधानाध्यापक क्षितिश कुमार दीक्षित ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में चार बालिकाएं, इंस्पायर अवाॅर्ड में दो बालक तथा राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में 6 बालक एवं 6 बालिकाओं ने विद्यालय का मान बढ़ाया। इस अवसर पर इन छात्रों, उसके अभिभावकों सहित इनके शिक्षको एवं वर्तमान सत्र में 12 राज्य स्तरीय योग खिलाड़ी निकालने वाले योग प्रशिक्षक कमलेश पांडेय को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक, योग और भाषण जैसे कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संचालन शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षिका अंजुम, निर्मला, सुजीत पांडेय, चंद्रकला, मुंद्रावती, प्रतिभा, जयहिंद मौजूद रहे। ब्यूरो