फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Announces 24-hour power collapse

24 घंटे बिजली की घोषणा ध्वस्त

Thu, 09 Jun 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 09 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
जिले को बिजली कटौती से मुक्त करने की घोषणा परवान नहीं चढ़ पाई। बुधवार को पहले ही दिन शहर में चौबीस घंटे आपूर्ति के दावे ध्वस्त हो गए। मंगलवार रात ढाई बजे से बुधवार मध्य रात्रि तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से शहर उत्तरी के आधे हिस्से में हाहाकार मच गया। उमस भरे मौसम में बिजली-पानी की मुसीबत से लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन

वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में चार से छह घंटे की कटौती हुई। शहर उत्तरी में आपूर्ति ठप होने की वजह बिजली गिरने से लेढूपुर उपकेंद्र में आई खराबी बताई गई, जबकि कई जगह तेज हवाओं के बीच पेड़ों की डालियों में फंसकर तारों के टूटने, शार्ट सर्किट आदि कारणों से सप्लाई बाधित हुई। मंगलवार की पूरी रात और बुधवार को पूरे दिन बिजली नदारद रहने से नाराज लोगों ने मैदागिन, काशी, पांडेयपुर और दौलतपुर उपकेंद्रों पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन



लेढ़ुपुर 132 केवी उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर पर मंगलवार रात ढाई बजे बिजली गिर गई। इससे ट्रांसफार्मर के साथ ही उपकेंद्र का ब्रेकर फट गया और शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के आधे हिस्से में बिजली गुल हो गई। बुधवार रात तक मैदागिन, टाउनहाल, चौक, प्रह्लाद घाट, आदमपुर, भदऊ  चुंगी, सरैया आदि इलाकों में बिजली नहीं आई थी। इसके चलते इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। फ्रिज में रखे सामान खराब हो गए। बच्चे, बूढूे, महिलाओं और बीमारों की हालत और बिगड़ गई। पानी का जतन करने के लिए तपती धूप में लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों की मानें तो दूसरे फीडरों से सभी इलाकों में बारी-बारी से बिजली आपूर्ति की जा रही है ताकि वे पानी आदि की व्यवस्था कर लें। साथ ही, उपकेंद्र में मरम्मत का काम जारी है, देर रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। उधर, भेलूपुर, लंका, मंडुवाडीह, ककरमत्ता, लहरतारा, कैंट, सारनाथ, वरुणा पार, लहुराबीर, सिगरा महमूरगंज इलाके में भी कटौती होती रही। मुसलिम बाहुल्य इलाकों में भी कटौती का सिलसिला जारी रहने से सहरी और इफ्तार में रोजेदारों को परेशानी हुई।


उध्‍ार, भेलूपुर के डुमराव बाग पार्क में बुधवार को आयोजित जनचौपाल में भी लोगों ने बिजली-पानी की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। लोगों का कहना था कि न तो समय से पानी आ रहा है और बिजली कटौती का कोई समय ही निर्धारित नहीं है। इस बीच, सपा नेताओं के उपद्रव को देखते हुए प्रशासन ने वीडियोग्राफी की योजना बनाई है। इसके तहत अब जहां भी जनचौपाल लगेगी, वहां वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि उपद्रवियों को चिह्नित किया जा सके। जनचौपाल में लोगों ने पानी, बिजली के अलावा सीवर, गंदगी, छुट्टा पशुओं और कब्जे की समस्या बताई। एसीएम प्रथम अजय नारायण ने अधिकारियों को इन समस्याओं के अविलंब निस्तारण का निर्देश दिया।



जनचौपाल में भेलूपुर, शिवाला के लोगों ने बताया कि आवारा पशुओं के सड़क पर घूमने से आए दिन राहगीर चोटिल होते हैं। इस पर तत्काल नगर निगम के दस्ते को बुलाया गया और और कई पशुओं को पकड़ा गया। इसी प्रकार जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया तो अधिकारियों ने मौके पर जाकर मुआयना किया और पुलिस को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। सीवर समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को चिह्नित स्थलों की सूची सौंपी गई और तत्काल पहल का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed