फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   annapurna

मां अन्नपूर्णा का भक्त कर सकेंगे ऑनलाइन दर्शन

Wed, 18 Nov 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
annapurna
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ के बाद उनकी प्राणवल्लभा मां अन्नपूर्णेश्वरी भी अपने भक्तों को ऑनलाइन दर्शन देंगी। देश-विदेश से श्रद्धालु घर बैठे ही माता का दर्शन और पूजन कर सकेंगे। संभावना है कि कार्तिक पूर्णिमा से ऑनलाइन दर्शन की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन

देश-विदेश के श्रद्धालु जल्द ही मां अन्नपूर्णा के दर्शन घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे। श्रीकाशी अन्नपूर्णा मठ-मंदिर इसकी शुरुआत कार्तिक पूर्णिमा से करने जा रहा है। मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी ने बताया कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं की मांग पर यह इंतजाम किया जा रहा है। श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकेंगे। तय तिथि व समय पर पुजारी उनको दर्शन व पूजन कराएंगे। सोशल मीडिया के जरिए भी यजमानों को माता के दर्शन का इंतजाम किया जाएगा। आनलाइन पूजा के बाद डाक से प्रसाद भी भेजा जाएगा। इस बार धनतेरस से लेकर दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट तक स्वर्ण अन्नपूर्णेश्वरी के चार दिनी दर्शन के दौरान डाक से अन्न-धन का प्रसाद भेजने की व्यवस्था में सफलता के बाद मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि बाबा विश्वनाथ के मंदिर में ऑनलाइन दर्शन पूजन की व्यवस्था पहले से ही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed