फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anjuman demanded to give Varanasi Gyanvapi survey report Now hearing will be held on January 3

Gyanvapi Survey Report: अंजुमन ने की ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट दिए जाने की मांग, अब तीन जनवरी को होगी सुनवाई

Thu, 21 Dec 2023 02:59 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Dec 2023 02:59 PM IST
सार

जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वशेश की अदालत में दो सील बंद लिफाफे में दाखिल ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को दिए जाने की मांग अंजुमन ने भी की है। रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के मामले में अब तीन जनवरी को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Anjuman demanded to give Varanasi Gyanvapi survey report  Now hearing will be held on January 3
Gyanvapi case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सर्वे रिपोर्ट को देने की मांग अब अंजुमन ने भी की है। ई- मेल के जरिये अंजुमन ने दो सील बंद लिफाफे में दाखिल सर्वे रिपोर्ट को देने की मांग की है। रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में अब तीन जनवरी को सुनवाई होगी। इसी दौरान आदेश संभव है। गुरुवार को वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


वहीं जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वशेश की अदालत में दो सील बंद लिफाफे में दाखिल ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने पर आदेश नहीं हो सका। वकीलों की हड़ताल के चलते अभी सुनवाई टल गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18 दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल की थी। 
विज्ञापन


हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे रिपोर्ट की प्रति तत्काल दिए जाने का अनुरोध किया है, वहीं मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट की प्रति यह शपथ पत्र लेकर दी जाए कि वह लीक नहीं की जाएगी। रिपोर्ट की मीडिया कवरेज पर भी रोक लगाने की मांग रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anjuman demanded to give Varanasi Gyanvapi survey report  Now hearing will be held on January 3
आदेश के लिए पहुंचा हिन्दू पक्ष - फोटो : अमर उजाला
जिला जज की अदालत के आदेश से ज्ञानवापी में एएसआई ने बीते 24 जुलाई को सर्वे शुरू किया था। सर्वे, रिपोर्ट तैयार करने और उसे अदालत में दाखिल करने में 153 दिन लग गए। एएसआई की ओर से सर्वे रिपोर्ट के साथ ही जिलाधिकारी को सुपुर्द किए गए साक्ष्य की सूची भी अदालत में दाखिल की गई है। साथ ही एक प्रार्थना पत्र भी अदालत में दिया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि एएसआई ने सर्वे का काम कैसे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed