फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry young man jumps in Ganga in Ghazipur 

चंदौलीः गाजीपुर के युवक ने जीजा से खिंचवाई फोटो और पुल से गंगा में लगा दी छलांग

Fri, 18 Dec 2020 01:16 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Angry young man jumps in Ganga in Ghazipur 
गंगा तट पर पहुंचकर रोती-बिलखती मां।

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के तिरगांवा के पास सैदपुर घाट स्थित पक्के पुल से युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। गाजीपुर के रिस्ती गांव निवासी युवक अपने जीजा के साथ घर से बाइक से आ रहा था। सैदपुर पुल के बीच पहुंचा तो उसने बाइक रुकवा दी और बोला कि अपने मित्र को यहीं मिलने के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


उसने जीजा को मोबाइल पकड़ाते हुए फोटो खींचने को कहा। जीजा ने जैसे ही फोटो खींची उसने नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूब गया। बलुआ थाने और सैदपुर कोतवाली पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद को लेकर भी उलझी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के सादात थाने के रिस्ती गांव निवासी 20 वर्षीय अंकित तिवारी पुत्र संजय तिवारी अचानक पुल से नदी में कूद गया। घटना के बाद मौके पर जुटी पुलिस, स्थानीय मल्लाह एवं गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed