{"_id":"5fdc5e456b0def5c7759d4ef","slug":"angry-young-man-jumps-in-ganga-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः गाजीपुर के युवक ने जीजा से खिंचवाई फोटो और पुल से गंगा में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः गाजीपुर के युवक ने जीजा से खिंचवाई फोटो और पुल से गंगा में लगा दी छलांग
Fri, 18 Dec 2020 01:16 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/गाजीपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
गंगा तट पर पहुंचकर रोती-बिलखती मां।
चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के तिरगांवा के पास सैदपुर घाट स्थित पक्के पुल से युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। गाजीपुर के रिस्ती गांव निवासी युवक अपने जीजा के साथ घर से बाइक से आ रहा था। सैदपुर पुल के बीच पहुंचा तो उसने बाइक रुकवा दी और बोला कि अपने मित्र को यहीं मिलने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
उसने जीजा को मोबाइल पकड़ाते हुए फोटो खींचने को कहा। जीजा ने जैसे ही फोटो खींची उसने नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूब गया। बलुआ थाने और सैदपुर कोतवाली पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद को लेकर भी उलझी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के सादात थाने के रिस्ती गांव निवासी 20 वर्षीय अंकित तिवारी पुत्र संजय तिवारी अचानक पुल से नदी में कूद गया। घटना के बाद मौके पर जुटी पुलिस, स्थानीय मल्लाह एवं गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की जा रही है।