{"_id":"60d4b3ef24f3ac195426a3f1","slug":"angry-lover-committed-suicide-by-train-in-jaunpur-due-to-beating-of-girlfriend-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के परिजनों ने झारखंड में पीटा तो यूपी में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखा पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के परिजनों ने झारखंड में पीटा तो यूपी में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखा पूरा मामला
Fri, 25 Jun 2021 01:04 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:04 AM IST
सार
झारखंड में प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। मौत के लिए युवक ने प्रेमिका के परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
झारखंड में प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। उसके पास से मिले सुसाइड में लिखा है कि उसकी मौत के लिए उसकी प्रेमिका के परिवार के लोग जिम्मेदार हैं। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के अशोकपुर कला (खेमनापुर) निवासी प्रवीण कुमार (23) पुत्र रामबुझारत ने बुधवार की रात शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पंजाब में नौकरी करता था।
विज्ञापन
वहीं पर झारखंड निवासी एक परिवार की युवती से प्रेम हो गया। दोनों वहां से भाग निकले थे। युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ झारखंड में अपनी पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की पैरवी करने के लिए जब वह भी झारखंड जाता था तो वहां प्रेमिका के परिजन उसकी पिटाई करते थे। सुलह करने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की जाती थी। इससे क्षुब्ध होकर वह जान दे रहा है।
विज्ञापन