फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anesthesia machine broken for ten days, 10 operations affected every week

Varanasi News: दस दिन से एनीस्थिसिया की मशीन खराब, हर हफ्ते 10 ऑपरेशन प्रभावित

Fri, 17 Nov 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Anesthesia machine broken for ten days, 10 operations affected every week
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में मरीजों को बेहोश करने वाली मशीन खराब हो गई है। इस कारण हर हफ्ते 10 ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक समस्या सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग में है। यहां कैंसर के मरीजों के लिए दो ऑपरेशन थियेटर हैं। दोनों में अलग-अलग एनीस्थिसिया की मशीन है। एक ओटी में बेहोशी की मशीन खराब होने की वजह से किसी तरह एक ही ओटी चल रही है। ओटी में 20 ऑपरेशन होते थे, उसकी संख्या घटकर 8 से 10 तक पहुंच गई है। खराब मशीन की जानकारी विभागाध्यक्ष की ओर से अस्पताल प्रशासन को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

चिकित्सकीय भाषा में मशीन को एनीस्थिसिया वर्क स्टेशन बोला जाता है। इसका प्रयोग मरीज को बेहोशी की हालत में जरूरत पड़ने पर सांस देने, ऑक्सीजन की निगरानी, पल्स, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में होता है। सर्जिकल आंकोलॉजी में एक दिन में दो डॉक्टर दोनों ओटी मिलाकर 4 से 5 मरीजों का ऑपरेशन करते हैं। अब मशीन खराब होने से जहां एक ओटी को बंद कर दिया गया है। एनीस्थिसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरबी राम ने पहले तो कहा कि मशीन बनने में समय लगता है। बाद में कहा कि ऑपरेशन कहीं भी बंद नहीं है, सभी जगहों पर ऑपरेशन चल रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की खराब हुई थी मशीन
क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में भी इसी साल मार्च में बेहोशी की मशीन खराब हो गई थी। करीब तीन माह तक ऑपरेशन प्रभावित हुए थे। विभागाध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी थी। अमर उजाला ने 14 जून के अंक में समस्या को भी प्रकाशित किया था। पांच जुलाई को नई मशीन आई तब जाकर ऑपरेशन सामान्य दिनों की तरह हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed