फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Anant Radhika Wedding foreigners wore Banarasi sarees than Indians

अंबानी की शादी: भारतीयों से ज्यादा विदेशियों ने पहनी बनारसी साड़ी, इन एक्ट्रेस ने भी बढ़ाई ब्रांड की धाक

Sun, 14 Jul 2024 03:04 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2024 03:04 PM IST
सार

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बनारसी ब्रांड का धाक दिखा। भारतीयों से ज्यादा विदेशियों ने बनारसी साड़ी पहनी। वहीं बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने भी बनारसी ब्रांड की धाक बढ़ाई। 

विज्ञापन
Anant Radhika Wedding foreigners wore Banarasi sarees than Indians
विद्या बालन, आलिया भट्ट, स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में 300 विदेशी और 200 भारतीय महिलाओं ने बनारसी साड़ी पहनी। भारतीयों में आलिया भट्ट, जूही चावला, विद्या बालन, स्मृति ईरानी और रानी मुखर्जी आदि ने बनारसी ब्रांड की धाक बढ़ाई। विदेशी महमानों में किम और क्लो कार्दशियन लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आईं। इसके अलावा मौजूद अन्य मेहमानों के गले में दुपट्टा, सिर पर पगड़ी में भी बनारसी वस्त्रों का ही दबदबा रहा।
विज्ञापन


बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन से जुड़े एक बुनकर ने अनंत-राधिका की शादी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बुनकर ने बताया कि मोबाइल कैमरे से फोटो, वीडियो लेने पर रोक थी। मगर, यह देखकर बड़ा सुकून मिला कि शादी में प्रमुख हस्तियों के तन पर बनारसी साड़ी रही। महीन बुनकारी और कारीगरी से तैयार बनारसी साड़ी, जिसने भी पहनी उसे लोग देखते ही रह गए। विश्व भर की प्रमुख हस्तियों की बीच बनारस ब्रांड की ही चर्चा रही। बुनकर के अनुसार नीता अंबानी ने शादी के लिए लगभग 60 से 70 साड़ी ऑर्डर की थी। 
विज्ञापन

अपने वाराणसी दौरे में बुनकरों को आकर्षक डिजाइन और मैटेरियल्स के लिए दिशा-निर्देश भी दिए थे। उन्हीं में से कुछ साड़ियां उन्होंने नामचीन हस्तियों को भेंट की है। इसके अलावा शादी समारोह के खानपान में भी बनारसीपन नजर आया। देसी और विदेशी मेहमान बनारसी चाट, मिठाइयों का जायका लेने के बाद बनारसी पान घुलाते नजर आए।

मोबाइल कैमरे पर स्टीकर चस्पा कराया गया

शादी में बनारसी उत्पादों का स्टाल लगाए लोगों को सख्त हिदायत थी कि कोई भी कैमरा प्रयोग नहीं करेगा। यही नहीं, सभी के मोबाइल कैमरे पर स्टीकर भी चस्पा कराया गया था। कुछ खास लोगों को ही छूट थी, ऐसे लोगों की कलाई में बैंड (रिबन) पहनाया गया था। कई सेक्टर और जोन में सिक्योरिटी थी। कई बार चेकिंग से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

पवन सिंह के साथ नजर आए चंदौली के विशाल

अनंत अंबानी की शादी में भोजपुरी गायक पवन सिंह ने भी शिरकत की। विशेष बुलावे पर पवन सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे। उनके साथ चंदौली के पीडीडीयूनगर की मानस नगर कॉलोनी निवासी विशाल सिंह भी नजर आए। वे मुंबई में रहकर मॉडलिंग में कॅरिअर बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed