{"_id":"63ff75493d5f985c140da633","slug":"amresh-kushwaha-received-grand-welcome-after-being-elected-chairman-of-upica-board-2023-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: यूपिका बोर्ड का सभापति चुने जाने पर अमरेश का भव्य स्वागत, बोले- बुनकरों के हित में काम करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: यूपिका बोर्ड का सभापति चुने जाने पर अमरेश का भव्य स्वागत, बोले- बुनकरों के हित में काम करेंगे
Wed, 01 Mar 2023 09:24 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:24 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव एसोसिएशन सहकारी समिति लिमिटेड कानपुर (यूपिका) में वाराणसी महानगर के कोषाध्यक्ष अमरेश कुशवाहा को निर्विरोध सभापति चुना गया।
विज्ञापन
अमरेश कुशवाहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव एसोसिएशन सहकारी समिति लिमिटेड कानपुर (यूपिका) में वाराणसी महानगर के कोषाध्यक्ष अमरेश कुशवाहा को निर्विरोध सभापति चुना गया। साथ ही हरदोई के हफीजुद्दीन अंसारी को उपसभापति की जिम्मेदारी दी गई है। यूपिका में सभापति चुने जाने के बाद काशी आगमन पर अमरेश का बुनकरों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे सदैव बुनकरों के हित में काम करेंगे। बुनकरों द्वारा तैयार वस्तुओं को यू्पिका के जरिये देश और विदेशों में भेजा जाएगा। स्वागत करने वालों में बच्चा लाल मौर्या, अवधेश कुशवाहा, द्वारिका प्रसाद, पवन मौर्या आदि मौजूद रहे
विज्ञापन