फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amount of reward announced on two hardcore criminals of Ballia and Azamgarh increased varanasi ADG Zone announced RS one lakh

एक-एक लाख का पुरस्कार: बलिया और आजमगढ़ के दो कुख्यात अपराधियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ी, एडीजी जोन ने की घोषणा

Thu, 02 Sep 2021 09:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Sep 2021 09:45 PM IST
सार

फरार चल रहे बलिया के हरीश पासवान और आजमगढ़ के अलीशेर पर अब तक 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। डीआईजी आजमगढ़ ने इनाम की धनराशि बढ़ाने की संतुति एडीजी वाराणसी जोन से की थी।
 

विज्ञापन
amount of reward announced on two hardcore criminals of Ballia and Azamgarh increased varanasi ADG Zone announced RS one lakh
एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीते कई माह से फरार चल रहे बलिया और आजमगढ़ जिला निवासी दो कुख्यात अपराधियों पर गुरुवार को वाराणसी के एडीजी जोन बृजभूषण ने एक-एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की। बलिया के हरीश पासवान और आजमगढ़ के अलीशेर पर अब तक 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।  

विज्ञापन


करीब दो माह पहले बलिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी हरि सिंह और हल्दी थाना क्षेत्र के बाबू बेल निवासी हरीश पासवान पुत्र इंद्रदेव पासवान फरार है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों ने पिछले दिनों बैरिया में धरना भी दिया था। तब पुलिस ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन पर घोषित इनाम बढ़ाने की संस्तुति करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण में डीआईजी आजमगढ़ ने 29 अगस्त को फरार चल रहे कुख्यात बदमाश हरीश पासवान पुत्र इंद्रदेव पासवान पहले से घोषित इनाम की धनराशि को बढ़ाकर एक लाख करने की संस्तुति की थी। इस पर गुरुवार को एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने इनाम की धनराशि एक लाख करने की स्वीकृति दे दी है।

आजमगढ़ः शातिर अपराधी है अलीशेर

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र का शातिर अपराधी अलीशेर अब एक लाख का इनामिया  हो गया है। डीआईजी की संस्तुति पर एडीजी जोन ने ईनाम घोषित किया है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह गांव निवासी अलीशेर पुत्र मकबूल उर्फ झूरी शातिर अपराधी है। वह देवगांव कोतवाली में दर्ज कई मुकदमों में वांछित है। पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed