{"_id":"5c73cedbbdec22653c2d2b73","slug":"amit-shah-start-kamal-jyoti-yatra-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में कमल ज्योति यात्रा का आज शुभारंभ करेंगे शाह, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में कमल ज्योति यात्रा का आज शुभारंभ करेंगे शाह, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
Tue, 26 Feb 2019 11:17 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन यूपी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit shah) आ रहे हैं। अमित शाह (Amit shah) के आगमन की तैयारियों को जिल में तैयारियां पूरी हो गई हैं। उम्मीद है कि अमित शाह (Amit shah) मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी अलख जाएंगे।
खानपुर थाना क्षेत्र के गौरहट ग्राम में 26 फरवरी को कमल ज्योति यात्रा का शुभारंभ करने आ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit shah) के कार्यक्रम स्थल को चमकाया जा रहा है। चौपाल स्थल को रंग-रोगन कर सजा दिया गया है। चौपाल कार्यक्रम गौरहट के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित होगा।
मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह आदि ने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के बाबत अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक सैदपुर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुरजोर स्वागत करने तथा कमल ज्योति यात्रा को सफल बनाने को कहा गया है।
वहीं, जिलाधिकारी के. बालाजी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सैदपुर और पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने गौरहट गांव के पास बहने वाली गोमती नदी के तट पर कार्यक्रम स्थल सहित सभी बस्तियों के घरों में जाकर लोगों से पूछताछ की और वहां का निरीक्षण किया।