{"_id":"62f3a9e2d1e411670b233c88","slug":"amit-pathak-is-the-new-bsa-of-varanasi-now-rakesh-singh-has-been-accused-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के नए बेसिक शिक्षा अधिकारी: अरविंद पाठक नए बीएसए, भ्रष्टाचार के आरोप में राकेश सिंह का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के नए बेसिक शिक्षा अधिकारी: अरविंद पाठक नए बीएसए, भ्रष्टाचार के आरोप में राकेश सिंह का तबादला
Wed, 10 Aug 2022 09:07 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:07 PM IST
सार
वाराणसी के बीएसए राकेश सिंह का शासन ने तबादला कर दिया है। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। वाराणसी के नए बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक बन गए हैं।
विज्ञापन
नवनियुक्त BSA वाराणसी अरविन्द पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया में फर्जी शिक्षक की नियुक्ति करने सहित अन्य मामलों में जांच झेल रहे वाराणसी के बीएसए राकेश सिंह का शासन ने तबादला कर दिया गया। इनकी जगह अमेठी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक को जिले का नया बीएसए बनाया गया है। राकेश सिंह को जौनपुर डायट का वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।
जिले के बीएसए को हटाए जाने का मामला ये कोई पहला मामला नहीं है, जब भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद बीएसए को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। इससे पहले भी अलग-अलग शिकायतों के आधार पर बीएसए जय सिंह को इससे पहले हटाया जा चुका है। दो साल तक बीएसए रहे जय सिंह पर शिक्षा के अधिकार कानून को प्रभावी तरीके से लागू नहीं करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब ढाई साल से वाराणसी में तैनात बीएसए राकेश सिंह पर बलिया में शिक्षकों की नियुक्ति, नियमों के विपरीत भुगतान सहित कई आरोपों की विजिलेंस जांच चल रही हैं। बैरिया के विधायक की शिकायत पर केस दर्ज होने के बाद से ही बीएसए पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थीं। विधायक की शिकायत के बाद आजमगढ़ मंडल की संयुक्त शिक्षा निदेशक मामले की जांच कर रही हैं। नये बीएसए अरविंद पाठक जल्द ही कार्यभार भी ग्रहण कर लेंगे। बातचीत में बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राथमिकता जिले के बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की होगी। जिस प्रकार बनारस मॉडल प्रदेश में अव्वल रहा है, आगे भी उसे कायम रखने की पूरी कोशिश होगी।
विज्ञापन
शिकायत पर पहले भी हटाए जा चुके है बीएसए
जिले के बीएसए को हटाए जाने का मामला ये कोई पहला मामला नहीं है, जब भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद बीएसए को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। इससे पहले भी अलग-अलग शिकायतों के आधार पर बीएसए जय सिंह को इससे पहले हटाया जा चुका है। दो साल तक बीएसए रहे जय सिंह पर शिक्षा के अधिकार कानून को प्रभावी तरीके से लागू नहीं करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन