फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amidst the showers of Pus, Soma made it rain.

पूस की फुहारों के बीच सोमा ने की सुरों की बरसात

Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Amidst the showers of Pus, Soma made it rain.
पूस की फुहारों के बीच सुरों की मनमोहक बरसात ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की मखमली आवाज को सुनने के लिए ठंड में भी श्रोता जमे रहे। ख्याल, तराना, दादरा और गजल की प्रस्तुतियों ने शाम का रंग सुरमयी कर दिया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कैंटोमेंट स्थित होटल में आयोजित संगीत से सद्भाव की प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन

नाद के इस उत्सव की पहली प्रस्तुति में दुर्जय भौमिक ने तबला, सुखदेव प्रसाद मिश्र ने वायलिन और अंकित पारिख ने पखावज की त्रिबंदी से समां बांध दिया। राग यमन का आलाप, जोड़, झाला की प्रस्तुतियां शानदार रहीं। तीनाें कलाकारों ने राग पीलू सुनाकर समापन किया। इसके बाद डॉ. सोमा घोष ने मंच संभाला और शुरुआत राग कलावती से किया। पहली प्रस्तुति में उन्होंने दर्शन दीजो श्याम... से भगवान श्रीकृष्ण को मंच से प्रणाम किया।
विज्ञापन

उसके बाद छोटा ख्याल सुनाया जिया नहीं माने न माने... की प्रस्तुति दी। तराना के बाद बागेश्वरी देवी का दादरा जाओ कान्हा करो न मोसे रार... सुनाया। अंतिम प्रस्तुति में उन्होंने श्रोताओं की फरमाइश पर गजल फासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा न था...की सुमधुर प्रस्तुति दी। तबले पर विवेक मिश्र, हारमोनियम पर पंकज मिश्र, वायलिन पर सुखदेव मिश्र, कीबोर्ड पर संतोष कुमार ने कुशल संगत किया। इस दौरान विनय जैन, अशोक अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, विनोद अग्निहोत्री, श्याम कृष्ण अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेश पेशवानी, प्रफुल्ल राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed