फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amid allegations former CBI chief staying at Shankaracharya ashram for three days sparking increased

Varanasi News: आरोपों के बीच शंकराचार्य के आश्रम में पूर्व CBI प्रमुख का तीन दिन से प्रवास, बढ़ी चर्चाएं

Thu, 26 Feb 2026 06:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 06:26 AM IST
सार

Varanasi News: तीन दिन से केदारघाट स्थित श्री विद्या मठ में ठहरे नागेश्वर राव को लेकर काफी चर्चाएं हैं। रोजाना करीब आधे घंटे वीडियो रिकॉर्डेड बातचीत की जा रही है। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
Amid allegations former CBI chief staying at Shankaracharya ashram for three days sparking increased
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आश्रम में पूर्व सीबीआई प्रमुख नागेश्वर राव तीन दिनों से प्रवास कर रहे हैं। मौजूदा समय में शंकराचार्य आरोपों से घिरे हैं और रोजाना पत्रकारों से बात कर बयान दे रहे हैं। ऐसे में पूर्व सीबीआई चीफ के प्रवास से चर्चाओं का बाजार भी गरम हैं। 

विज्ञापन


केदारघाट स्थित मठ में रोजाना करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हो रही है, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। क्या बातचीत हो रही है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

चर्चा का विषय

पूर्व सीबीआई प्रमुख शंकराचार्य के शिष्य हैं। उनके गो-आंदोलन के समय से ही जुड़े हैं और इन विषयों पर सक्रिय भी रहे हैं। आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह आध्यात्मिक और वैचारिक विमर्श है।उन्होंने मुलाकात को आध्यात्मिक संवाद बताया है। कहा कि वह गो संरक्षण पर ही बात कर रहे हैं और उसी से संबंधित वीडियो भी तैयार कर रहे हैं। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों में इस प्रवास के राजनीतिक और रणनीतिक मायने भी तलाशे जा रहे हैं। 

शंकराचार्य इन दिनों विभिन्न आरोपों और विवादों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे समय में देश की प्रमुख जांच एजेंसी के पूर्व प्रमुख का आश्रम में ठहरना सामान्य भेंट से अधिक महत्व रखता है। माना जा रहा है कि गो आंदोलन और अन्य मुद्दों को लेकर कोई बड़ा संदेश या अभियान की रूपरेखा तैयार की जा रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा विवादों के बीच यह मुलाकात समर्थन या रणनीतिक परामर्श के रूप में भी देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed