फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambedkar statue damaged in Varanasi commotion on road police pacified people FIR lodged

Varanasi News: वाराणसी में अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त...सड़क पर हंगामा, पुलिस ने लोगों को कराया शांत; तहरीर

Sun, 21 Sep 2025 11:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:37 AM IST
सार

आंबेडकर की प्रतिमा टूटने और हंगामे की सूचना पाकर माैके पर चोलापुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों को शांत कराकर तहरीर ली गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Ambedkar statue damaged in Varanasi commotion on road police pacified people FIR lodged
हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहां (औरा) बाजार में अज्ञात लोगों ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद मनबढ़ घटना को अंजाम देने में सफल रहे।

विज्ञापन


मूर्ति भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग पर औरा बाजार में स्थित है, जहां 24 घंटे लोगों का आवागमन होता है। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने जाम लगाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


सूचना पाकर एसएचओ चोलापुर योगेंद्र प्रसाद और एसीपी विजय प्रताप सारनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सारनाथ ने आक्रोशित लोगों समझा कर शांत करवाया। आश्वस्त किया कि जिसने भी यह कृत्य किया है, जल्द ही पुलिस टीम उसको पकड़ कर विधिक कार्यवाही करेगी। ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed