फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambedkar statue broken in ghazipur

गाजीपुर में अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, तीन गिरफ्तार 

Tue, 17 Apr 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 17 Apr 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue broken in ghazipur
आंबेडकर की प्रतिमा
यूपी में आंबेडकर प्रतिमाओं के टूटने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। अब गाजीपुर जिले में अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम अतिरिक्त विनय कुमार के साथ सीओ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के नई प्रतिमा लगवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। दोपहर में नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मीरपुर गांव में स्थित सामुदायिक आंबेडकर परिसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा रविवार रात अराजकतत्वों ने तोड़ दी। लोग जब सोमवार सुबह टहलने निकले तो प्रतिमा टूटने की खबर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख ग्रामीण नई प्रतिमा स्थापित करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिसर के चारों तरफ चहारदीवारी की मांग करने के साथ हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम अतिरिक्त विनय कुमार ने नई प्रतिमा लगवाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।


तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस मामले में आंबेडकर समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed