{"_id":"5ad4bd244f1c1b85028b4e89","slug":"ambedkar-statue-broken-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर की प्रतिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में आंबेडकर प्रतिमाओं के टूटने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। अब गाजीपुर जिले में अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो हंगामा शुरू हो गया।
जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम अतिरिक्त विनय कुमार के साथ सीओ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के नई प्रतिमा लगवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। दोपहर में नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मीरपुर गांव में स्थित सामुदायिक आंबेडकर परिसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा रविवार रात अराजकतत्वों ने तोड़ दी। लोग जब सोमवार सुबह टहलने निकले तो प्रतिमा टूटने की खबर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस को देख ग्रामीण नई प्रतिमा स्थापित करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिसर के चारों तरफ चहारदीवारी की मांग करने के साथ हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम अतिरिक्त विनय कुमार ने नई प्रतिमा लगवाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस मामले में आंबेडकर समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।