{"_id":"62cc042969d5815b3f095b5d","slug":"amarnath-tragedy-tribute-paid-by-making-symbolic-barfani-baba-in-kashi-praying-for-speedy-recovery-of-injured-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Tragedy: काशी में सांकेतिक बर्फानी बाबा बनाकर मृतकों की दी गई श्रद्धांजलि, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Tragedy: काशी में सांकेतिक बर्फानी बाबा बनाकर मृतकों की दी गई श्रद्धांजलि, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना
Mon, 11 Jul 2022 04:36 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:36 PM IST
सार
वंदे मातरम व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ादेव मंदिर में बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा और अर्चना कर मृतकों के आत्मा के शांति की कामना की गई।
विज्ञापन
बड़ादेव मंदिर में बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से हुए हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 40 से ज्यादा लापता हैं। कई घायल हैं। अमरनाथ हादसे में जान गंवाने वालों को काशी में श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को वंदे मातरम व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ादेव मंदिर में बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा और अर्चना कर मृतकों के आत्मा के शांति की कामना की गई।
विज्ञापन
वहीं घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए सांकेतिक बर्फानी बाबा से प्रार्थना हुई। इस हादसे के बाद जो लोग राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं और दूसरों की मदद कर रहे हैं, उनके संबल के लिए भी भगवान से प्रार्थना की गई। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी सेना, एनडीआरएफ,आईटीबीपी समेत सभी बचाओ दल का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन