फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Teacher Awards Children voted for their favorite teachers and learned about election process

अमर उजाला शिक्षक सम्मान: अपने पसंदीदा शिक्षकों को वोट देकर जानी चुनाव की प्रक्रिया, बच्चों ने किया मतदान

Wed, 09 Sep 2026 04:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 09 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

अमर उजाला शिक्षक सम्मान में चार विद्यालयों में बच्चों ने शिक्षक चुनने के लिए मतदान किया। उन्होंने अपने पसंदीदा शिक्षकों को वोट देकर चुनाव की प्रक्रिया जानी। 

विज्ञापन
Amar Ujala Teacher Awards Children voted for their favorite teachers and learned about election process
अमर उजाला शिक्षक सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह 2026 श्रृंखला के तहत मंगलवार को शहर के चार विद्यालयों में मतदान कराया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ गुप्त मतदान कर अपने पसंदीदा शिक्षक के प्रति सम्मान और स्नेह जताया।

विज्ञापन


लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छात्रों को परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में बच्चों ने कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान उनकी अंगुलियों पर स्याही लगाई गई जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


देहरादून पब्लिक स्कूल डोमरी, डायनेमिक इंग्लिश स्कूल फुलवरिया, रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज, मैरी सिटी स्कूल एंड हॉस्टल डाफी के दो हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने मतदान कर पसंदीदा शिक्षक चुनने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। बच्चों ने बताया कि पहली बार अंगुली पर स्याही लगी है। मतदान का अनुभव पहली बार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क व अन्य जानकारी
अधिक जानकारी के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 8887863180

  • अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के साथ-साथ छात्रों ने समझा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में वोट का क्या महत्व होता है। अमर उजाला की यह पहल उनके भविष्य के लिए बेहद प्रेरणादायी है। -आशुतोष कुमार राय, प्रधानाचार्य, मैरी सिटी स्कूल एंड हॉस्टल
  • शिक्षक और छात्र के बीच विश्वास और सम्मान ही शिक्षा की असली नींव है। गुप्त मतदान के माध्यम से बच्चों को अपनी भावनाएं और पसंद व्यक्त करने का पारदर्शी मंच मिला। -मधु पाल, प्रधानाचार्य, डायनेमिक इंग्लिश स्कूल
  • बच्चों को बचपन से ही लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की मांग है। कतारबद्ध होकर पर्ची डालना और स्याही लगवाना छात्रों के लिए एक नया और अत्यंत उत्साहवर्धक अनुभव रहा। -डॉ. अनीता सिंह, प्रधानाचार्य, रानी मुरार 


अमर उजाला की यह पहल सम्मान के साथ भविष्य के मतदाताओं को तैयार करने की एक अनूठी पाठशाला है। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह दिखाया कि वे सही नेतृत्व और मार्गदर्शन की पहचान करना बखूबी जानते हैं। -अशाेक कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य, देहरादून पब्लिक स्कूल डोमरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed