फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Samvad Society should contribute development Kashi awareness and responsibility essential

अमर उजाला संवाद: काशी के विकास में सहयोग दे समाज, जागरूकता और जिम्मेदारी दोनों जरूरी; साझा किए गए विचार

Fri, 16 Oct 2026 02:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 16 Oct 2026 02:36 PM IST
सार

काशी के विकास में सहयोग के लिए समाज की जागरूकता और जिम्मेदारी दोनों जरूरी हैं। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को गति देने के लिए प्रशासन के साथ आम लोगों की भागीदारी भी अहम है। नागरिकों को अपनी जिम्मेदारियां समझते हुए सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Society should contribute development Kashi awareness and responsibility essential
अमर उजाला में आयोजित संवाद में विभिन्न समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के विकास को गति देने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी, नागरिकों में जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव जरूरी है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर वंचितों को सहयोग, महिलाओं को बराबरी का अधिकार और युवा पीढ़ी को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना होगा। 

विज्ञापन


शहर की आध्यात्मिक पहचान और व्यावसायिक जरूरतों के बीच संतुलन बनाकर सुनियोजित विकास करना होगा। इन्हीं मुद्दों पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में विभिन्न समाजों और संगठनों के 15 प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। डेढ़ घंटे की इस चर्चा में प्रतिनिधियों ने अपने संगठनों के बारे में जानकारी भी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

इनकी रही मौजूदगी : ब्राह्मण समाज से सतीश चंद्र मिश्रा, स्वर्णकार समाज से किशोर कुमार सेठ, स्वर्णकार संघ से शैलेश वर्मा, खत्री समाज से शम्मी खत्री, वेस इंडिया के निदेशक डॉ. राजेश श्रीवास्तव, समाजसेविका अंजु चौरसिया, सिंधी समाज से निधि लालवानी, कायस्थ समाज से राकेश कुमार श्रीवास्तव, सनातनी गंगा फाउंडेशन के समन्वयक अरुणी चंद्र सिन्हा, मारवाड़ी समाज के प्रधानमंत्री पवन अग्रवाल, साहू समाज से अनिल साहू, भारत विकास परिषद से कमल कुमार सिंह व शैलेश वर्मा, समाज सेविका दीपमाला राय, सखी सहेली संस्था से मीनाक्षी सिंह मौजूद रहीं।

विज्ञापन

  • दबे कुचले लोगों का शोषण बंद हो, उन्हें हर तरीके से सहयोग दिया जाए।
  • शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हो, भीड़ प्रबंधन भी व्यवस्थित हो।
  • विकास सुनियोजित हो और सभी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें।
  • महिलाएं सशक्त हों और उनको बराबरी का दर्जा मिले। महिलाएं आत्मनिर्भर हों।
  • अगर लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जाए तो समाज खुद ब खुद सशक्त होगा।
  • रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थापित की जाए।
  • जिला प्रशासन एक समन्वय समिति बनाए जिसका अध्यक्ष कोई आईएएस हो। कोई भी विकास कार्य बिना उनकी अनुमति से न हो।
  • गंगा उस पार नई काशी बसाई जाए और उसे पुलों के माध्यम से जोड़ा जाए।
  • सोशल मीडिया के माध्यम से कमजोर लोगों के उत्पादों का प्रमोशन किया जाए, ताकि उन्हें रोजगार मिले और वो स्वावलंबी बनें।
  • वाराणसी के तीन स्टेशनों को अलग-अलग नाम दिया जाए। पार्कों को सुंदरीकरण और ओपन जिम बनवाने से अच्छा है कि पारंपरिक अखाड़ों का पुननिर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed