फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Samvad Cleanliness will improve only if we consider city like our home

अमर उजाला संवाद : घर की तरह शहर को समझें तभी बेहतर होगी सफाई, बोले मेयर, हर काशीवासी को उठानी होगी जिम्मेदारी

Sun, 23 Feb 2025 04:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 04:42 PM IST
सार

अमर उजाला कार्यालय में शहर के मेयर समेत कई जिम्मेदार नागरिकों की उपस्थिति रही। इन लोगों ने जिले की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए कई सुझाव दिए। इसके साथ ही खामियों को भी गिनाया।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Cleanliness will improve only if we consider city like our home
अमर उजाला कार्यालय में शहर की सफाई व्यवस्था पर बातचीत के लिए जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की सफाई व्यवस्था को केवल सरकारी संस्थाओं के भरोसे छोड़ना ठीक नहीं। हर काशीवासी को इसकी जिम्मेदारी उठानी होगी। जैसे हम-आप अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही शहर को अपना घर समझकर साफ रखना होगा। ये बातें मेयर अशोक तिवारी ने शनिवार को चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


मेयर ने कहा कि नगर निगम की ओर से कई प्रयास  किए जा रहे हैं। शहर में 7000 कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। नवसृजित वार्डों में 3500 सफाई कर्मचारी रखे गए हैं। असि से राजघाट तक गंगा घाटों पर 1200 सफाई कर्मचारी रखे गए हैं। महाकुंभ में तीन किलोमीटर दायरे में श्रद्धालु आ रहे हैं। भीड़ इतनी है कि रात 12 से 2 बजे के बीच सफाई कराई जा रही है। लेकिन, ये प्रयास तभी सार्थक होंगे जब आम जनता खुद जागरूक हो। 
विज्ञापन


बोले शहर के गणमान्य
शहर को साफ रखने के लिए 21 में से 16 कूड़ाघरों को बंद करा दिया गया है। बाकी बचे पांच कूड़ाघर दो महीने में बंद करा दिए जाएंगे। प्रदूषण कम करने के लिए 600 बीघे सरकारी जमीन पर पौधरोपण कराया जाएगा। स्मार्ट काशी एप लाॅन्च किया गया है। आम जनता यहां शिकायत कर सकती है। सुविधाओं का लाभ उठा सकती है। एक मार्च से मैं हर वार्ड में जाऊंगा, वहां की समस्या सुनुंगा और समाधान करुंगा।- अशोक कुमार तिवारी, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जुर्माने की आवश्यकता है। स्वच्छता के लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा। समय से कूड़ा उठान होने के बाद कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। - सुरेश चौरसिया, पार्षद भाजपा

नगर निगम की ओर से शहर की सफाई पर पहले से अधिक ध्यान दिया जा रहा है। 5000 कर्मचारी सफाई में जुटे हैं। पॉलीथिन के उत्पादन पर रोक लगनी चाहिए। कहीं भी कूड़ा फेंकने वालों पर पेनाल्टी लगाई जानी चाहिए। - अमरदेव यादव, पार्षद सपा 

स्कूली बच्चों के माध्यम से शहर को सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक करना पड़ेगा। हमें अपनी आदतों में परिवर्तन लाना होगा। जिस प्रकार घर की सफाई पर ध्यान होता है। उसी प्रकार शहर पर ध्यान देना होगा। - अनूप जायसवाल, अध्यक्ष, प्रणाम वंदेमातरम समिति

शहर की सफाई व्यवस्था के लिए जितना पेनाल्टी लगाना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि जो लोग स्वच्छता के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें सराहा जाए। । शहर में ग्रीन इनिशिएटिव पर काम करना होगा। गंगा घाटों को प्लास्टिक फ्री बनाना होगा। - दिव्यांशु, सचिव होम वेलफेयर ट्रस्ट 

जब तक हम जागरूक नहीं होंगे तब तक शहर साफ नहीं होगा। हमें खुद आपने आसपास सफाई रखनी होगी। शॉपिंग के लिए हम बाजार जाएं तो घर से कपड़े के झोले लेकर जाए। दुकानदारों से हम खुद प्लास्टिक में कोई सामान न लें। - रजनीश कन्नौजिया, उपाध्यक्ष, महानगर उद्योग व्यापार समिति

मेडिकल वेस्ट पर काम होना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण पर और बेहतर काम होना चाहिए। कई अस्पतालों में अब भी इंजेक्शन लगाने बाद रुई और वॉयल यहां-वहां फेंक दिया जाता है। शहर में पौधरोपण की जिम्मेदारी भी आम जनता की होनी चाहिए। - अमन कबीर, सामाजिक कार्यकर्ता

स्नान के बाद लोग कपड़े घाट पर छोड़ देते हैं। इसे रिसाइकल करने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। इन कपड़ों के झोले और दूसरे जरूरत के सामान बनाए जाने चाहिए। - नितेश जायसवाल, होम वेलफेयर ट्रस्ट  

शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जरूरी है कि इसके उत्पादन पर ही रोक लगाई जाए। शहर में प्लास्टिक के प्रतिबंध पर निगरानी की जानी चाहिए। प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पाए जाने पर पेनाल्टी लगाई जानी चाहिए। - आदित्य गोयनका, सदस्य, प्रणाम वंदेमातरम समिति

प्राचीन मंदिरों की लगातार सफाई कराई जा रही है। पंचक्रोशी मार्ग के मंदिरों को सफाई कराया जा रहा है। लेकिन, समस्या ये है कि कुछ लोग इसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं, बाकी लोग गंदगी कर रहे हैं। शहर को साफ सुथरा रखने का दायित्व कर नागरिक का है। - अमित त्रिवेदी, सह संस्थापक शिवधाम फाउंडेशन 

महाकुंभ में झोला बांटकर प्लास्टिक फ्री का संदेश दिया गया। ऐसे ही छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम शहर को प्लास्टिक मुक्त कर सकते हैं। प्रशासन और सरकार अपने स्तर से काम कर रही है। हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। प्लास्टिक का पूरी तरह से बहिष्कार करना होगा। - विकास दीक्षित, न्यासी, बीडीआरएफ फाउंडेशन 

सभी के सहयोग से ही हम इंदौर से आगे निकल सकते हैं। काशी की पहचान अंतरराष्ट्रीय बन चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि यहां की सफाई व्यवस्था भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होनी हिए। इसमें हमें अपनी मानसिकता बदलनी होगी। - विपिन अग्रवाल, अध्यक्ष, औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति 

बीमारी और गंदगी एक दूसरे के पर्याय हैं। कम्युनिटी एप्रोच के साथ सेल्फ एप्रोच हो। रविवार को ड्राई डे मनाएं। अपने घर से 150 मीटर परिधि में सफाई करें ताकि मच्छर न पनपे। स्वच्छता की शपथ लेने के साथ उस पर अमल भी करना होगा। - डॉ. शरत चंद पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed