{"_id":"666992dc44b4a78b560bfe35","slug":"amar-ujala-impact-operation-took-place-varanasi-district-hospital-after-40-days-cmo-take-the-keys-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट: 40 दिन बाद जिला अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, CMO ने मंगवाई चाबी; खामियों पर हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट: 40 दिन बाद जिला अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, CMO ने मंगवाई चाबी; खामियों पर हुए नाराज
Wed, 12 Jun 2024 05:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:52 PM IST
सार
Varanasi News: जिला अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था शुरू होने से यहां आने वाले मरीजों को काफी फायदा होगा। इसीलिए यहां मरीज भी नहीं आ पाते थे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सीएमओ ने इमरजेंसी की ओटी का ताला खुलवाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के थिएटर में ऑपरेशन करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में हो रही समस्याओं पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। सीएमओ ने इमरजेंसी की ओटी का ताला खुलवाया। 40 दिन बाद तीन साल के बच्चे की माइनर सर्जरी की गई। अस्पताल की ओेपीडी में अंधेरा होने, सीटी स्कैन देर से होने के मामले में भी सीएमओ ने जानकारी ली।
विज्ञापन
एमसीएच विंग में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाली डॉक्टरों को नोटिस दिया जाएगा। मंगलवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी अस्पताल पहुंचे तो सीधे ट्रॉमा सेंटर चले गए। यहां देखा कि ऑपरेशन थियेटर पर ताला बंद था। उन्होंने ताला खुलवाया। उधर, सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने शाॅर्ट सर्किट सहित अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ओपीडी से लेकर वार्ड तक लगे इलेक्ट्रिक पैनल को दिखवाया।
विज्ञापन
जल्द शुरू होेगी पीडियाट्रिक यूनिट
जिला अस्पताल परिसर में पीडियाट्रिक यूनिट जल्द शुरू होगी। 42 बेड की इस यूनिट में एचडीयू यानी हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी होगी। इसमें गंभीर इलाज वाले बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा। सीएमओ ने बताया कि यूनिट के लिए सभी जरूरी उपकरण आने शुरू हो गए हैं।