{"_id":"60f9ca80684b1e5e3d6bbb64","slug":"amar-ujala-impact-cm-yogi-adityanath-took-cognizance-of-padmashree-mohammad-shahid-name-plate-case-after-prashant-singh-retweet-varanasi-nagar-nigam-started-work","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट: पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के शिलापट्ट मामले में सीएम ने लिया संज्ञान, नगर निगम ने शुरू कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट: पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के शिलापट्ट मामले में सीएम ने लिया संज्ञान, नगर निगम ने शुरू कराया काम
Fri, 23 Jul 2021 09:32 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:32 AM IST
सार
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के शिलापट्ट को कूड़े में फेंकने के मामले को अमर उजाला वाराणसी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन
ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के शिलापट्ट स्थल को साफ कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी पद्मश्री प्रशांति सिंह ने अमर उजाला वाराणसी के ट्वीट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोगों को टैग करते हुए बृहस्पतिवार को रीट्वीट किया। इसके बाद सीएम ने इस पर संज्ञान लिया, जिसके बाद शाम छह बजे तक नगर निगम हरकत में आ गया।
विज्ञापन
परिणामस्वरूप पद्मश्री और ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के शिलापट्ट स्थल को न सिर्फ साफ कराया, बल्कि उसको व्यवस्थित करने का काम शुरू हो गया। दरअसल, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद के अपमान पर बास्केटबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांति सिंह ने रीट्वीट कर नाराजगी जताई। प्रशांति ने लिखा कि पद्मश्री मोहम्मद शाहिद मार्ग के शिलापट्ट को हटाया जाना बेहद गैर जिम्मेदाराना हरकत है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग करते हुए इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील की थी। बता दें कि तीन साल पहले वाराणसी के कचहरी चौराहे से एलटी कॉलेज तक की सड़क मोहम्मद शाहिद के नाम पर रखी गई है। जिसकी पहचान के लिए कचहरी चौराहे पर एक शिलापट्ट लगा है।
विज्ञापन
Extremely irresponsible act. world is Celebrating Olympian & #Olympics & on the other hand disrespectful attitude towards one of the all time great hockey wizard late shri Mohammad shahid. @WeAreTeamIndia @upendratiwari_ @narendramodi @myogioffice kindly look in to the matter. https://t.co/KVkKxe77SZ
— प्रशांति सिंह (@prashanti14) July 22, 2021
पिछले साल ही ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के शिलापट्ट को उखाड़कर वहां ऑटो रिक्शा स्टैंड बना दिया गया है। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेते ही नगर निगम के अफसरों ने आनन फानन स्थल को साफ करवाया। साथ ही नगर आयुक्त गौरांग राठी ने इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिए। जिसके बाद नगर निगम की टीम कचहरी चौराहे पर पहुंची। गंदगी में पड़े शिलापट्ट को उठाकर किनारे रख दिया गया है। वहां साफ-सफाई कराई गई और शिलापट्ट को व्यवस्थित करने का काम शुरू हो गया है।
आईपीडीएस बॉक्स के नाम पर हुआ खेल
दरअसल, जिस जगह पर ओलंपियन मोहम्मद शाहिद का शिलापट्ट लगा था। वहां पर आईपीडीएस का बॉक्स लगा है। भूमिगत केबल डालने के चक्कर में यहां से शिलापट्ट हटाकर कूड़े में फेंक दिया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने उसे पूर्व निर्धारित स्थान पर लगाने का निर्देश दिया है।