{"_id":"5b8cfb8142c792463f7955ba","slug":"amar-ujala-hamrahi-scholarship-exam-for-five-district-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अमर उजाला’ की ‘हमराही’ छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए पांच जिलों के छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अमर उजाला’ की ‘हमराही’ छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए पांच जिलों के छात्र-छात्राएं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की ओर से विजेताओं को दिए जाएंगे 10 हजार रुपये
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ की ‘हमराही’ छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए रविवार को बनारस समेत आसपास के पांच जिलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। ‘अमर उजाला’ कार्यालय में हुई डेढ़ घंटे की परीक्षा में 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने एकाग्रचित्त होकर सवालों के जवाब दिए। प्रश्नपत्र में सामान्य गणित, सामान्य ज्ञान से लेकर वर्तमान घटनाक्रम आदि पर सवाल पूछे गए।
पहली बार शुरू हुई छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले परीक्षार्थी सुबह से ही पहुंचने लगे थे। परीक्षा से जुड़े नियम-निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए परीक्षार्थियों को बताया गया कि समाचार पत्र वितरक बंधुओं के बच्चों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत ‘अमर उजाला’ समूह स्तर पर उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
गिलट बाजार से आई विशाखा ने कहा कि पहली बार प्रतियोगी परीक्षा देने का अवसर मिला। पहले डर था लेकिन प्रश्नपत्र हल करने के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया है। अब कोई भी परीक्षा दे सकते हैं। निराला नगर से आई अंजू कुमारी ने कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल के बाद अपनी योग्यता का आकलन करने का मौका मिला। आगे की किसी भी परीक्षा में यह अवसर मेरे लिए मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
पांडेयपुर के साहिल श्रीवास्तव ने कहा, अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। छात्रवृत्ति मिले या न मिले, इससे अधिक महत्वपूर्ण यह रहा कि इस तरह की परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिला। बड़ी गैबी के रोहित मौर्या ने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए जब फार्म भरा था, तभी से इस दिन का इंतजार करने लगा था। तैयारी पूरी की थी, सवाल भी सारे हल किए। संभावना है कि परिणाम अच्छा रहेगा।