फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Abhiyan Health Childrens will be vaccinated by running special corona vaccine campaign in schools of varanasi from today

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: आज से स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर लगेगा बच्चों को टीका

Mon, 04 Apr 2022 10:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Apr 2022 10:38 AM IST
सार

वाराणसी  जिले में 12 से 14 साल के कुल 1.55 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 मार्च से शुरू टीकाकरण में अब तक 15 दिन में केवल 3598 बच्चों को ही टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Health Childrens will be vaccinated by running special corona vaccine campaign in schools of varanasi from today
बच्चों का टीकाकरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी जिले में बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से माइक्रोप्लान बनाया गया है। इसके तहत विशेष अभियान चलाकर टीका लगाया जाएगा। आज से स्कूल चलो अभियान के शुरू होने के साथ ही टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें विशेषकर 12 से 14 साल के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए टीम का गठन भी किया जा चुका है।  जिले में 12 से 14 साल के कुल 1.55 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 मार्च से शुरू टीकाकरण में अब तक 15 दिन में केवल 3598 बच्चों को ही टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


अब जबकि चार अप्रैल यानी सोमवार से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत भी हो रही है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में अधिकांश विद्यालयों में नए सत्र की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। अधिक से अधिक बच्चों को टीके के रूप में सुरक्षा कवच दिया जा सके, इसके लिए विद्यालयों में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर टीका लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि विद्यालयवार टीकाकरण का माइक्रो प्लान बनाया जा चुका है। आशा, एएनएम आदि के सहयोग से 12 से 14 साल के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। विद्यालयों की ओर से भी बच्चों को टीका लगाने की सूची बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed