फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Abhiyan Education Health Security shield alis corona vaccination scared away now friends are also aware

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: ‘सुरक्षा कवच’ ने डर किया दूर, अब साथियों को भी कर रहे जागरूक

Sat, 26 Mar 2022 10:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 10:47 AM IST
सार

वाराणसी जिले में 12 से 14 साल के 1.55 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से रखा गया है। बच्चे बिना किसी हिचकिचाहट केंद्रों तक अभिभावकों के साथ पहुंच रहे हैं और टीकाकरण करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education Health Security shield alis corona vaccination scared away now friends are also aware
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल 16 जनवरी से शुरू अभियान में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, टीकाकरण का ग्राफ बढ़ रहा है। वाराणसी जिले में फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य अब अंतिम दौर में है। इसके साथ ही 16 मार्च 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है। टीके के रूप में सुरक्षा कवच लेने के लिए बच्चे भी बहुत उत्साहित हैं।

विज्ञापन


केंद्रों पर हर दिन पूरे उत्साह के साथ टीका लगवा रहे हैं। पहले दिन 29 बच्चों को कोर्बेवैक्स का टीका लगाया गया था, धीरे-धीरे आंकड़े बढ़ रहे हैं। स्कूलों में भी बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नजदीकी टीकाकरण केंद्रों की जानकारी देने के साथ ही इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है। अब तक पांच दिन चले अभियान में कुल 1362 बच्चों को टीका लग चुका है। 
विज्ञापन


दिख रहा गजब का उत्साह 
वाराणसी जिले में 12 से 14 साल तक के बच्चों और उनके अभिभावकों में टीकाकरण को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है। हर दिन केंद्रों पर बच्चे अभिभावक संग सुबह 10 बजे काउंटर खुलने से पहले ही पहुंच रहे हैं। कोई स्कूल का परिचय पत्र लेकर पहुंच रहा है तो कोई आधार कार्ड लेकर दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पास टीकाकरण की सुविधा

जिले में 12 से 14 साल के 1.55 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से रखा गया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 19 और आठ केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं। यही वजह है कि बच्चे बिना किसी हिचकिचाहट केंद्रों तक अभिभावकों के साथ पहुंच रहे हैं। कई बच्चे अकेले पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। 

Amar Ujala Abhiyan Education Health Security shield alis corona vaccination scared away now friends are also aware
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि  जिले में 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू हुआ। होली अवकाश के बाद 21 मार्च से फिर टीका लगाया जा रहा है। इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। टीका ही संक्रमण से बचाएगा। सभी केंद्रों पर बच्चों को यह संदेश भी दिया जा रहा है। बच्चे बहुत उत्साहित हैं। 

इन केंद्रों पर लग रहा टीका
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर बीएचयू, राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय चौकाघाट, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर, बरेका अस्पताल, छावनी अस्पताल, कैंटोंमेंट, माता आनंदमयी अस्पताल, हिंदू सेवा सदन, जामिया अस्पताल पीलीकोठी मारवाड़ी अस्पताल, बुनकर अस्पताल, बिड़ला चिकित्सालय, ईएसआईसी अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, शहरी सीएचसी चौकाघाट, दुर्गाकुंड और शिवपुर, ग्रामीण क्षेत्र की आठ सीएचसी/पीएचसी। 

स्वास्थ्य विभाग भी कर रहा जागरूक

बच्चों के टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूक भी किया जा रहा है। केंद्रों पर संक्रमण से बचाने में टीके की भूमिका, इसके लाभ को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय का कहना है कि जिन बच्चों को कोर्बेवैक्स की पहली खुराक दी गई है, उन्हें 28 दिन बाद दूसरी डोज लगेगी। बच्चों को इसकी जानकारी दी जा रही है। कोविन एप पर भी इस बारे में जान सकते हैं। जिन बच्चों का जन्म 15 मार्च 2010 से पहले हुआ है उन्हें कोर्बेवैक्स टीका लगेगा।

टीकाकरण का ग्राफ   (12 से 14 साल)

  • 16 मार्च                    29
  • होली अवकाश 
  • 21 मार्च                  492     
  • 22 मार्च                  234
  • 23 मार्च                  305         
  • 24 मार्च                  302
     

बच्चों को टीका लगाने का जो फैसला सरकार ने लिया है, वह सराहनीय है। हम लोगों ने टीका पहले ही लगवा लिया था, अब बच्चे को भी लगवा दिया है। इसके बाद भी उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। - संदीप राउत, हथियानवीर कॉलोनी, बेदौली

जैसे ही पता चला कि 12 से 14 साल वाले बच्चों को टीका लगाया जाएगा। बच्चे को लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गया। टीका लगने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। दूसरी डोज लगने का इंतजार है। - हितेश राय, लालपुर 

कोर्बैवैक्स का पहला टीका लगवाने का सौभाग्य मिला। इस पल का बहुत दिन से इंतजार था। टीका लगने से पहले थोड़ा डर जरूर था, लेकिन इसके बाद सब दूर हो गया। अब भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाने की जानकारी चिकित्सक ने दी है। - रामकृष्ण (12), कबीरनगर

कोरोना का टीका हम लोगों को भी लगाया जाएगा, यह खबर सुनने के बाद से काफी उत्साह था। टीका लगने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। अब 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाने जाऊंगा। टीकाकरण के बारे में दोस्तों को भी जागरूक कर रहा हूं। - कुंवर सूर्यांश प्रताप राय (13), हासिमपुर, लालपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed