फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar singh says that he will never join rahul and akhilesh party

अमर सिंह बोले- राहुल, अखिलेश की पार्टी में कभी नहीं जाऊंगा

Tue, 26 Sep 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Tue, 26 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
amar singh says that he will never join rahul and akhilesh party
मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए थे अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सोमवार को कहा कि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी में किसी सूरत में नहीं जाएंगे। विधानसभा चुनाव में यह जोड़ी फिसड्डी साबित हो चुकी है।
विज्ञापन


वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए थे। उन्होंने मोतीझील मार्ग पर अमर सिंह फैन्स एसोसिएशन के भंडारे का उद्घाटन भी किया। 
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता राहुल गांधी या अखिलेश यादव होंगे, उसमें जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

राहुल गांधी अखिलेश यादव की जोड़ी की असलियत सबके सामने हैं। इस जोड़ी को अजूबा करार देते हुए कहा कि सपा के पोस्टरों से संस्थापक का नाम और तस्वीर गायब हो गई है। सपा के विनाश का कारण स्वयं मुलायम सिंह यादव हैं। वह वंशवाद चला रहे हैं।
विज्ञापन


अमर सिंह के अनुसार मुलायम सिंह यादव ने  कहा है कि आप जब मुझसे मिलने आते हैं तो रामगोपाल, अखिलेश और आजम को अच्छा नहीं लगता। आप पिछले दरवाजे से रात के अंधेरे में मिला कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत माता को डायन कहने वाले अज्ञानी ने सपा को अखाड़ा बना दिया है। रामगोपाल यादव छोटे दलों को खत्म करना चाहते हैं। कहा कि पिछले चुनाव में खुलकर भाजपा का समर्थन किया था।

चुनाव में प्रचार भी किया। भाजपा ने कोई चिट्ठी या बुलावा नहीं भेजा था लेकिन बगैर इंतजार किए काम में लगा रहा। भाजपा की सरकार आ गई लेकिन सपा के चहेते 24 अधिकारी आज भी सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे डा. मनमोहन सिंह को प्रणाम करते हैं लेकिन कांग्रेस को स्वीकार नहीं करते हैं। 

अमर सिंह ने लाठीचार्ज की निंदा की

amar singh says that he will never join rahul and akhilesh party
बीएचयू लंका गेट पर तैनात हैं सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा करने के साथ ही यह भी कहा कि लाठीचार्ज का आदेश प्रदेश सरकार ने नहीं दिया था। प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले छह माह के कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अच्छा काम किया है। 

 विंध्याचल से दर्शन कर लौटते समय सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा-योगी पर कोई एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। कहा कि मायावती और अखिलेश सरकार को एक ग्रुप को शराब के ठेके देते थे। योगी सरकार में ऐसा नहीं है।

 अमर सिंह ने कहा-राजा संवेदनशील होना चाहिए। राजा का नाम अखिलेश, योगी या मोदी या और कोई हो, उसको प्रजा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed