फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aman won athletics competition by throwing javelin many meters away read other news of Sports

Sports News: 30.6 मीटर दूर भाला फेंक अमन ने जीती एथलेटिक्स प्रतियोगिता, यहां पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Fri, 13 Sep 2024 01:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 01:12 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मान भी दिया गया।

विज्ञापन
Aman won athletics competition by throwing javelin many meters away read other news of Sports
भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत काशी जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता औसानगंज स्थित आर्य विद्या सभा काशी के मैदान पर हुई। जोनल प्रतियोगिता में काशी जोन के 13 विद्यालयों के 600 खिलाड़ियों ने 13 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। 30.6 मीटर दूर भाला फेंक कर डीएवी के अमन यादव पहले स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज और तीसरे स्थान पर कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इंटर कॉलेज की टीम रही। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में डीएवी इंटर कॉलेज के शिवम, लंबी कूद में कमलाकर चौबे इंटर कॉलेज के आकाश, गोला प्रक्षेप में डीएवी इंटर कॉलेज के नमन प्रथम रहे। 
विज्ञापन


वहीं जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सागर यादव, लंबी कूद में शिवम यादव, गोला प्रक्षेप में हरीश राय ने प्रथम स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शिवम, लंबी कूद में शिवम यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जनपदीय प्रतियोगिता में जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएवी कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने किया। डॉ. उमेश सिंह ने विजेताओं को प्रमाणपत्र दिया। संचालन प्रताप बहादुर ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी टीम में खेलेंगे नर्सरी के सत्यम और अमित 
बंगलूरू में 14 सितंबर से होने वाले अंडर-16 जूनियर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम में बनारस रेल इंजन कारखाना के फुटबॉल नर्सरी के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यूपी टीम में चयनित सत्यम केसरी और अमित कुमार को बरेका के फुटबॉल सचिव सौरव सक्सेना ने सम्मानित करने की घोषणा की है। कोच भैरव दत्त ने बताया की दोनों खिलाड़ी पिछले दो साल से फुटबॉल खेल रहे हैं। इन्होंने लगातार फुटबॉल मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

Aman won athletics competition by throwing javelin many meters away read other news of Sports
लालपुर स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास करतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

जूनियर और सीनियर वर्ग के ट्रायल में एक जिले से 108 खिलाड़ी होंगे शामिल
मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का चयन ट्रायल शुक्रवार को सुबह दस बजे लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगा। बालक-बालिका के तीन वर्ग सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में एक जिले से 108 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता से पूर्व वाराणसी जिले की बालक और बालिका टीम के खिलाड़ियों ने लालपुर स्टेडियम में अभ्यास मैच खेला। 

प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय टीम का चयन होगा। एक टीम में 18 खिलाड़ियों का चयन होगा। बालक-बालिका वर्ग की तीन-तीन टीम तैयार की जाएगी। चयनित टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेगी। अंडर-14 सब जूनियर, अंडर-14 जूनियर और अंडर-19 सीनियर आयु वर्ग में खिलाड़ी खेलेंगे। 

Aman won athletics competition by throwing javelin many meters away read other news of Sports
पूजा यादव गोल्ड मेडल के साथ और मानसी यादव अपने कोच रविंद्र के साथ। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा और मानसी ने पदक जीता
शस्त्र सीमा बल की ओर से लखनऊ में आयोजित 73वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में बनारस की दो महिला पहलवानों ने पदक जीता। आईटीबीपी का प्रतिनिधित्व करते हुए 62 किलो भार वर्ग में पूजा यादव ने स्वर्ण पदक जबकि यूपी पुलिस की ओर से खेलते हुए 55 किलो भारवर्ग में मानसी यादव ने कांस्य पदक जीता है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस कुश्ती प्रशिक्षक रविंद्र यादव ने बताया कि लोहता के भट्टी निवासी पूजा यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मानसी यादव बड़ी पियरी वाराणसी की रहने वाली हैं। दोनों कुश्ती खिलाड़ियों ने गोरख यादव की देखरेख में सिगरा स्टेडियम से खेल की शुरुआत की। 

कुमाऊं हीरोज और यूपीएससी के बीच फुटबॉल लीग ड्रॉ
बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर जिला फुटबॉल लीग मैच ड्रा हो गया। मैच खेलने उतरी कुमाऊं हीरोज और यूपीएससी दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक गोल करने में नाकाम रहीं। दोनों टीमों ने कई मौके बनाए लेकिन कोल करने में नाकाम रहे। परिणाम स्वरूप निर्णायकों ने मैच ड्रॉ घोषित कर दिया। ये जानकारी जिला फुटबाल एसोसिएशन संयुक्त महासचिव चितहर प्रसाद ने दी है। 

वाराणसी, जयपुर, दिल्ली, देहरादून संभाग ने जीते मैच
लखनऊ संभाग की 53वीं राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग का आयोजन आईआईटी कानपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में हुआ। अंडर 17 आयु वर्ग के मैच में वाराणसी संभाग ने अहमदाबाद को 50-19 से, जयपुर संभाग ने एर्नाकुलम संभाग को 21-5 से, दिल्ली संभाग ने पटना संभाग को 42-33 से, देहरादून संभाग ने तिनसुकिया संभाग को 38-21 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रिंसिपल रवीश चंद्र पांडेय ने सभी खिलाड़ियों को जीत पर बधाई दी। 

Aman won athletics competition by throwing javelin many meters away read other news of Sports
अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में योगासन करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

योगासन में वाराणसी की छात्राएं तीनों वर्ग में विजेता
68वीं माध्यमिक मंडलीय योगासन प्रतियोगिता मैदागिन स्थित अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में हुई। इसमें वाराणसी मंडल के चार जिलों में से तीन जिलों के 38 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर वाराणसी जिले की छात्राओं की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।

विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका प्रिया मिश्रा ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में चंदौली, जौनपुर और वाराणसी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें अंडर-14 बालिका वर्ग में दुर्गेश पाठक, अंडर-17 में प्रियांशी और अंडर-17 आयुवर्ग में निकिता कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रदर्शन के आधार पर वाराणसी जिले की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। जबकि चंदौली की टीम उपविजेता और जौनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। 

संचालन प्रतिमा श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. संगीता बैनर्जी ने किया। इस मौके पर मंडलीय सचिव राकेश कुमार सिंह, प्रिया मिश्रा, विनीता राय, कामिनी, रेखारानी, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 

22 मेडल के साथ वाराणसी चैंपियन
68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुराश प्रतियोगिता अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुई। इसमें वाराणसी मंडल की टीम को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। कोच अजीत पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 14 स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य समेत कुल 22 पदक जीते। बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते। 

वहीं, बालिका टीम ने पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम 64 अंक से ओवरऑल चैंपियन रही। उन्हें ट्रॉफी से नवाजा गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर युगल बिहारी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक पप्पू राम पटेल, सजीत पटेल ने खुशी का इजहार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed