{"_id":"66fa971636ce52199a06d7a3","slug":"amaica-s-pm-is-coming-on-kashi-tour-administrative-preparations-are-in-final-stage-can-visit-namo-ghat-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी दौरे पर आ रहे हैं जमैका के पीएम , प्रशासनिक तैयारी अंतिम दौर में, जा सकते हैं नमो घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी दौरे पर आ रहे हैं जमैका के पीएम , प्रशासनिक तैयारी अंतिम दौर में, जा सकते हैं नमो घाट
Mon, 30 Sep 2024 05:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Sep 2024 05:49 PM IST
सार
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस का 2 अक्टूबर को वाराणसी आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार ये धार्मिक स्थलों पर जाएंगे और नौका विहार भी करेंगे। वाराणसी में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम रूप में हैं और जानकारी ये भी है कि नमो घाट भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस का 2 अक्टूबर को काशी दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बताया जा रहा है कि पीएम एंड्रयू होल्नेस काशी में कई विभिन्न स्थानों और मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए जायेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री एंड्रयू नमो घाट का दौरा भी कर सकते हैं। सोमवार को एलआईयू समेत अन्य जांच ऐजेंसियां नमो घाट का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान एलआईयू ने घाट के आसपास रहने वालों का ब्यौरा लिया। लोकल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एलआईयू) ने लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया।
विज्ञापन
घाट पर नाव खड़ी करने वाले नाविकों का नाम नोट किया। माना जा रहा है कि जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचेंगे और फिर मोटर बोट पर सवार होकर वह नौका विहार करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इस संबंध में सोमवार दोपहर तक शासन स्तर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।