फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Already sick patients, children need to be kept away on Deepawali

दीपावाली पर पहले से बीमार मरीजों, बच्चों को दूर रखने की जरूरत, पटाखों की तेज आवाज और धुआं बना सकता है रोगी

Sun, 01 Nov 2020 12:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Already sick patients, children need to be kept away on Deepawali
पटाखों से निकलता धुआं - फोटो : अमर उजाला

दीपावली पर तेज आवाज के पटाखों के जलानेे, उससे निकलने वाले धुएं से बचने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी लापरवाही आंखों की रोशनी जाने, फेफड़े में संक्रमण, सांस संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकती है। यही वजह है कि डॉक्टर भी खासकर पहले से बीमार लोगों और बच्चों, गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन


शासन-प्रशासन की ओर से दीपावाली के मद्देनजर अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। इसमें तेज आवाज के पटाखे न बेचने का आदेश भी जारी किया जाता है। दीपावली पर पटाखों के धुएं से आंखों और सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत अस्पतालों में बेड रिजर्व करने, डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने आदि की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 

 

Already sick patients, children need to be kept away on Deepawali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल चल रहा है, ऐसे में पहले से हृदय व सांस की बीमारी वाले मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। आमतौर पर दीपावाली पर पटाखों का धुआं फेफड़े में जाने से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे लोगों की सेहत पर परिजनों को भी नजर रखनी चाहिए।
डॉ. आरके शर्मा, चेस्ट फिजिशियन, मंडलीय अस्पताल

 

दीपावली खुशियों का त्योहार है, लेकिन सावधानी भी जरूरी है। विशेषकर तेज आवाज के पटाखों से बचने की जरूरत है। घर के आसपास अगर कोई पटाखा जला रहा है तो खुद ही दूर रहना चाहिए। निर्धारित मानकों से अधिक डेसिबल के आवाज वाले पटाखे नुकसान दायक हो सकते हैं।
डॉ.विश्वम्भर सिंह, नाक, कान-गला रोग विशेषज्ञ, बीएचयू

 

ठंड के साथ-साथ दीपावाली भी आ रही है। ऐसे में अधिक रोशनी और धुओं के पटाखे आखों के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। पहले से मोतियाबिंद, कम रोशनी सहित आंखों की अन्य बीमारी से परेशान मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए।
डॉ. दीपक मिश्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बीएचयू


 

Already sick patients, children need to be kept away on Deepawali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ये बरतें सावधानी
  • पटाखा जलाते समय आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं।
  • बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को दूर रखें।
  • सांस के रोगियों की सेहत के प्रति सावधानी बरतें।
  • कोशिश करें कि तेज आवाज के पटाखे न जलाया जाएं।
  • बाहर निकलना जरूरी हो तो मुंह और नाक ढकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed