{"_id":"650c3624b4036eb8750d3fe8","slug":"along-with-studies-368-players-are-taking-free-training-in-vikas-inter-college-of-parmanandpur-village-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाह क्या बात है!: गुरु द्रोणाचार्य बनकर अर्जुन को तराश रहे प्रधानाचार्य, 368 खिलाड़ी ले रहे निशुल्क प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह क्या बात है!: गुरु द्रोणाचार्य बनकर अर्जुन को तराश रहे प्रधानाचार्य, 368 खिलाड़ी ले रहे निशुल्क प्रशिक्षण
Thu, 21 Sep 2023 05:55 PM IST
किरन रौतेला
नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी
नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 21 Sep 2023 05:55 PM IST
सार
खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विकास इंटर कॉलेज की छात्रा रेशमा यादव को एकलव्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रेशमा ने राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप 2022-23 में उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया है। सुमन यादव ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम दिखाया है।
विज्ञापन
एके सिंह प्रधानाचार्य रघुनाथपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर परमानंदपुर गांव के विकास इंटर कॉलेज में खेल सुविधाओं ने खिलाड़ियों की जिंदगी बदल दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह गुरु द्रोण बनकर उन्हें तराश रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 368 बालक, बालिकाएं निशुल्क हॉकी, हैंडबॉल और कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में धूम मचा रहे हैं।
विज्ञापन
खेलो इंडिया के हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य जीतकर काशी का मान बढ़ा चुके हैं। पुरुष टीम ने हाल ही में नेहरू हॉकी कप जीता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि वेटलिफ्टर पूनम यादव भी यहीं की खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। ग्रामीण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। अवसर मिला तो गांव की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फलक पर दमखम दिखा रहे हैं। हर खेल के लिए अलग से प्रशिक्षित पांच कोच और एक फिजियो हैं। खेल व प्रशिक्षण का खर्च विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर वहन किया जाता है।
विज्ञापन
खेलो इंडिया।
- फोटो : अमर उजाला
रेशमा को मिला एकलव्य खेल पुरस्कार
खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विकास इंटर कॉलेज की छात्रा रेशमा यादव को एकलव्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रेशमा ने राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप 2022-23 में उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया है। सुमन यादव ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम दिखाया है।
खेल और खिलाड़ियों की संख्या
खेल खिलाड़ी
हॉकी 80
कुश्ती 50
हैंडबॉल 54
एथलेटिक्स 162
बॉक्सिंग 22
फुटबॉल और हॉकी में मनवाया लोहा
मुरादाबाद में चल रही कुश्ती में यहां की चार छात्राएं वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में खेले गए हॉकी और पश्चिम बंगाल में खेले गए फुटबाल प्रतियोगिता में जीत कर यहां की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।