{"_id":"610af1168ebc3e88bd0d9d60","slug":"alleged-indecency-during-examination-room-inspector-suspended-varanasi-news-vns6043209180","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान अभद्रता का आरोप, कक्ष निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के दौरान अभद्रता का आरोप, कक्ष निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वार्षिक परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है। आक्रोशित छात्रों ने कुलपति से शिकायत की। वहीं, छात्रा की शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपित कक्ष निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच महिला सेल कर रही है। छात्रों के दबाव को देख कुलानुशासक प्रो. निरंजन सहाय ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। तीन अगस्त की परीक्षा के दौरान छात्रा से अभद्रता की शिकायत की गई थी। परीक्षार्थियों की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई और पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने महिला उत्पीड़न सेल की बैठक बुलाकर सुनवाई की। दोनों पक्षों का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छात्र के पास मिला मोबाइल, हंगामा
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वार्षिक परीक्षा के दौरान बुधवार को एक छात्र के पास मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया। छात्र और कक्ष निरीक्षक के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। मामले की जानकारी होने पर छात्र नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया। वहीं, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। ब्यूरो