फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegation of hanging woman after demands for Bullet motorcycle 2 lakh went unmet FIR in varanasi

UP: बुलेट और दो लाख की मांग पूरी न होने पर फंदे पर लटकाने का आरोप, पति समेत सात पर FIR; सीपी ने दिया आदेश

Wed, 15 Jul 2026 05:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 15 Jul 2026 05:46 PM IST
सार

Varanasi News: दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास करने के आरोप में मिर्जामुराद पुलिस ने पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Allegation of hanging woman after demands for Bullet motorcycle 2 lakh went unmet FIR  in varanasi
मिर्जामुराद पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi News: दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और हत्या का प्रयास करने के आरोप में मिर्जामुराद पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर की गई। आरोपियों पर हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भेड़हा गांव निवासी शमसुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री सुल्ताना बानो का विवाह 8 मई 2016 को मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र स्थित दलापट्टी गांव निवासी रिजवान के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये न मिलने पर सुल्ताना को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

विज्ञापन

कार्रवाई की मांग

तहरीर के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने सुल्ताना बानो की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से लटका दिया। गंभीर हालत में उसे पहले मिर्जापुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद होश आने पर विवाहिता ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्होंने 19 मई 2026 को मिर्जामुराद थाने में शिकायत दी थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से शिकायत की। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सोमवार देर रात पति रिजवान, ससुर मुस्ताक अहमद, ननद सुबीना और साहिबा, देवर शहाबुद्दीन, जेठ हैदर अली तथा जेठानी अफसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed