{"_id":"6a35a5d884f11b46cd0996ef","slug":"all-spicejet-flights-suspended-from-june-25-due-to-the-burden-of-atf-costs-varanasi-news-c-20-vns1022-1436407-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एटीएफ की मार से स्पाइसजेट की सभी उड़ानें 25 जून से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एटीएफ की मार से स्पाइसजेट की सभी उड़ानें 25 जून से बंद
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की सभी यात्री सेवाएं 25 जून से पूरी तरह बंद हो जाएंगी। इससे पहले भी बढ़ती परिचालन लागत और यात्रियों की घटती संख्या के कारण विभिन्न एयरलाइंस ने वाराणसी से कुल लगभग 12 उड़ानों का संचालन बंद कर दिया है।
वर्तमान में स्पाइसजेट केवल मुंबई वाराणसी मुंबई सेक्टर पर अपनी सेवा दे रही है। इससे पहले स्पाइसजेट दिल्ली, पुणे और मुंबई समेत कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें संचालित करती थी, लेकिन लगातार बढ़ते खर्च और सीमित मांग के कारण एक-एक कर सभी सेवाएं समाप्त होती चली गईं। एयरपोर्ट और विमान के अधिकारियों के अनुसार विमान ईंधन की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने एयरलाइंस की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा दिया है। दो महीनों में हुई इस रिकॉर्ड वृद्धि ने एयरलाइंस के परिचालन खर्च को कई गुना बढ़ा दिया है।
बढ़ती लागत का असर केवल स्पाइसजेट तक सीमित नहीं है। इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और अन्य कंपनियों ने भी कई उड़ानों का संचालन रोक दिया है। इसके तहत आने-जाने वाली कुल 12 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो ने हैदराबाद और बंगलूरू के लिए एक-एक उड़ान बंद की। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मुंबई और बंगलूरू रूट की एक-एक उड़ान रोकी। स्पाइसजेट ने पहले दिल्ली और पुणे की उड़ानें बंद की, अब मुंबई सेवा भी समाप्त कर रही है। अकासा एयर अगले महीने से बंगलूरू की तीन उड़ानें बंद करेगी। एअर इंडिया ने भी कुछ निर्धारित उड़ानों का संचालन रद्द किया है। उड़ानों की संख्या घटने से उपलब्ध सीटों पर दबाव बढ़ेगा, जिसके चलते हवाई किराए में वृद्धि की संभावना भी जताई जा रही है। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान टिकट मिलना और कठिन हो सकता है।