फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All India Sports Festival from October 21 to BHU

प्राची और वरुण बढ़ाएंगे शान

Wed, 19 Oct 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 19 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
All India Sports Festival from October 21 to BHU
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू के अखिल भारतीय खेल महोत्सव ‘स्पर्धा 2016’ का आगाज 21 अक्तूबर से हो रहा है। इसमें रियो पैरालंपिक 2016 के कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी और भारतीय नेटबॉल टीम की पूर्व कप्तान प्राची तेहलान की शिरकत आयोजन को और खास बनाएगी। 21 अक्तूबर को आईआईटी बीएचयू में स्पर्धा का उद्घाटन दोनों खिलाड़ी करेंगे। साथ ही देश भर से जुटे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। वरुण मुख्य अतिथि होंगे, वहीं प्राची विशिष्ट अतिथि।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के गेम एंड स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से ‘स्पर्धा 2016’ का आयोजन 21 से 23 अक्तूबर के बीच किया जा रहा है। इसमें देश भर के आईआईटी समेत 200 से अधिक कॉलेज के दो हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, कैरम, चेस, क्रिकेट, फुटबाल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, स्क्वैश, स्विमिंग, ताइक्वांडो, टेनिस, वॉलीबाल में अलग अलग कॉलेज की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिताएं पुरुष और महिला दोनों वर्गों में होंगी। बता दें कि बीते 14 अक्तूबर को साक्षी मलिक ने मशाल सौंपकर स्पर्धा की औपचारिक शुरुआत कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed