फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All India Karate Championship in BHU CRPF team became overall champion in senior category UP won 66 gold

बीएचयू में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप: सीनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनी सीआरपीएफ की टीम, 66 स्वर्ण यूपी ने जीते

Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
सार

बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। मानव एकेडमी और अमर उजाला की तरफ से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
All India Karate Championship in BHU CRPF team became overall champion in senior category UP won 66 gold
सीनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनी सीआरपीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का शनिवार को बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में समापन हो गया। सीनियर वर्ग में 19 सदस्यीय सीआरपीएफ की टीम कुल 10 स्वर्ण और एक रजत के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं, जूनियर वर्ग में 66 स्वर्ण, 62 रजत और 90 कांस्य पदकों के साथ यूपी ने बाजी मारी।

विज्ञापन


जबकि सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य के साथ तेलंगाना दूसरे स्थान पर रही। चार स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य के साथ पश्चिम बंगाल तीसरे पायदान पर रहा। मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मानव एकेडमी और अमर उजाला की तरफ से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


इन राज्यों ने जीते पदक 
प्रतियोगिता में 17 राज्यों में आंध्र प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य जीता। महाराष्ट्र ने तीन स्वर्ण, छह रजत, चार कांस्य पदक जीते। दिल्ली के खाते में दो स्वर्ण, चार कांस्य पदक रहा। हरियाणा ने एक कांस्य जबकि आंध्र प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य पर कब्जा जमाया 

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस के खिलाड़ी चमके

All India Karate Championship in BHU CRPF team became overall champion in senior category UP won 66 gold
ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
बनारस की ऐश्वर्या पांडेय ने कुमिते में स्वर्ण, पार्थ दूबे ने काता और कुमिते में रजत व कांस्य पदक जीता। वरुणा के शील सौरभ ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 

ये रहे निर्णायक

All India Karate Championship in BHU CRPF team became overall champion in senior category UP won 66 gold
ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का समापन - फोटो : अमर उजाला
एकेडमी के महासचिव मानव किसलय ने बताया कि प्रतियोगिता में टेक्निकल कोऑर्डिनेटर सेंसई जयपाल सोनकर एवं सेंसई शशि शेखर शर्मा की देखरेख में सेंपई ज्योति सिंह और माया पटेल ने मुख्य कोऑर्डिनेटर के तौर पर भूमिका निभाई। दिल्ली के सेंसई अश्विनी यादव ने रेफरी कमीशन की कमान संभाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed