फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alerts from new Corona cases Increased surveillance at Babatpur Varanasi airport

वाराणसी: महाराष्ट्र और केरल से आने वालों की एयरपोर्ट पर बढ़ी निगरानी, कोरोना के नए मामले में बढ़ोत्तरी से अलर्ट

Tue, 02 Mar 2021 01:33 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 02 Mar 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Alerts from new Corona cases Increased surveillance at Babatpur Varanasi airport
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र और केरल में कोरोना वायरस के नए मामले में बढ़ोत्तरी को लेकर वाराणसी में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब इन दो जगहों से वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां सभी यात्रियों की एंटीजन जांच और लक्षण वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच करेगी। पॉजीटिव आने वालों को डॉक्टरों की देखरेख में क्वारंटीन कराया जाएगा।

विज्ञापन


देश में महाराष्ट्र-केरल में भले ही कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना के मामलों में संख्या बहुत कम है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर एयरपोर्ट के साथ ही रेलवे और बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सूचना भी लेकर उनकी निगरानी भी की जाएगी। इसके अलावा आवश्यकतानुसार जांच की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जो भी यात्री दोनों राज्यों से यात्रा कर आते हैं, अगर कोई लक्षण मिलता है तो नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर निशुल्क कोरोना जांच करा सकते हैं। 

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन रहना होगा। पॉजिटिव आने पर होम आईसोलेशन या फिर जरूरत के हिसाब से अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। आरटीपीसीआर द्वारा जांच में निगेटिव मिलने के बाद एक सप्ताह तक क्वारंटीन रहना होगा। इधर सीएमओ कार्यालय पर सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय ने एयरपोर्ट पर कोरोना जांच करने वाली टीम के सदस्यों को पूरी मुस्तैदी के साथ जांच करते रहने की बात कही। 

एयरपोर्ट पर दो शिफ्ट में होगी स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती

महाराष्ट्र, केरल के अलावा अंतरराष्ट्रीय विमान से आने वाले यात्रियों की बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर जांच के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कर दी गई हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के प्रभारी डॉ. शेर मोहम्मद ने बताया कि यहां जांच दो शिफ्ट में कराई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। यहां से सैंपल लेकर उसे जांच के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा जाएगा।

अगर कोई पाजीटिव आता है तो उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जाएगा। एयरपोर्ट पर आने वाली यात्रियों के सामानों का सैनेटाइजेशन कराने के साथ ही बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सूचना प्रसारित कराई जा रही है। डॉ. शेर मोहम्मद ने बताया कि विदेशी यात्रियों की पहले से जांच हो रही है, अगर इस दौरान किसी के द्वारा नियम तोड़ा गया तो महामारी अधिनियम के तहत कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed