फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshaya Tritiya 2023: Akshaya Tritiya was a golden day for Banaras, turnover of Rs 150 crore

Akshaya Tritiya 2023: बनारस के लिए गोल्डन डे रहा अक्षय तृतीया, 150 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

Sun, 23 Apr 2023 10:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Apr 2023 10:25 AM IST
सार

अक्षय तृतीया पर सराफा दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का आनाजाना लगा रहा। देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे। कारोबारियों के अनुसार, सोने और हीरे के आभूषण सर्वाधिक बिके। सहालग शुरू होने के पहले ही लोगों ने अक्षय तृतीय के मौके को खूब भुनाया और जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023: Akshaya Tritiya was a golden day for Banaras, turnover of Rs 150 crore
अक्षय तृतीया पर खरीददारी करते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

अक्षय तृतीया त्योहार इस बार बनारस के लिए गोल्डन डे रहा। सराफा कारोबारियों ने जमकर चांदी काटी। कारोबारियों से मिले आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 150 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद हुई। न केवल आभूषण बल्कि ऑटो मोबाइल, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग भी ज्यादा रही। कार और बाइक के शोरूम में देर रात तक चहल पहल रही। कई लोगों ने पसंदीदा मॉडल उपलब्ध न होने पर एडवांस बुकिंग कराई।

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सराफा दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का आनाजाना लगा रहा। देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे। कारोबारियों के अनुसार, सोने और हीरे के आभूषण सर्वाधिक बिके। सहालग शुरू होने के पहले ही लोगों ने अक्षय तृतीय के मौके को खूब भुनाया और जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए तरह-तरह के ऑफर निकाल रखे हैं।

विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2023: Akshaya Tritiya was a golden day for Banaras, turnover of Rs 150 crore
अक्षय तृतीया पर आभूषणों की खरीदारी करतीं महिलाएं। अमर उजाला

कन्हैया स्वर्ण कला केंद्र की ओर से ग्राहकों को ऑफर के तहत सोने की खरीद पर प्रति दस ग्राम दो हजार रुपये की छूट व हीरे के आभूषणों की बनवाई पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई। कार और बाइक की खरीदारी भी खूब हुई। जिन्होंने पहले से बुकिंग करा रखी थी। उन्होंने अक्षय तृतीया पर गाड़ियां खरीदीं। ऑटोमाबाइल सेक्टर में करीब 48 करोड़ का कारोबार हुआ। लोगों ने बर्तन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खूब खरीदे।

क्या बोले लोग ? 
पिछली बार की अपेक्षा इस बार बाजार बहुत अच्छा है। भाव बढ़े थे, जिस कारण आशा कम थी, लेकिन उम्मीद से अधिक बिक्री हुई। - मोती चंद्र अग्रवाल, सराफा कारोबारी

बाजार बहुत अच्छा रहा। लोगों की खरीदारी को देख कर यह लग रहा है कि आगामी दो महीनों तक बाजार अच्छा रहेगा। - अनुप अग्रवाल, सराफा कारोबारी

सुबह तक दुकान में भीड़ नहीं थी, लेकिन दोपहर बाद लोगों ने उम्मीद से अधिक खरीदारी की। देर रात तक ग्राहक आते रहे। - अभय अग्रवाल, सराफा कारोबारी

इस बार लंबे अवकाश के कारण लोगों को समय मिला और लोगों ने खरीदारी की। बाजार बहुत ही अच्छा रहा। - मयंक अग्रवाल, सर्राफा कारोबारी

अक्षय तृतीया पर सुबह से ही दुकान में भीड़ रही। शुभ अवसर होने के कारण लोगों ने सहालग के पहले की भी खरीदारी की। - अमित अग्रवाल, सराफा कारोबारी

लोगों ने कपड़े की खरीदारी भी की। कुछ महिलाओं ने गहने के अनुसार कपड़े खरीदे। ग्राहकों ने अक्षय तृतीया का भी लाभ उठाया। - गौरी धानुका, वस्त्र कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed