UP: वाराणसी में मैनहोल में सफाईकर्मी की मौत पर अखिलेश ने उठाया सवाल, मशीनों का इस्तेमाल होता तो बच जाती जान
वाराणसी में मैनहोल साफ करने के लिए उतरे सफाईकर्मी की जहरीली गैस के कारण मौत की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो मशीनें सफाई के लिए खरीदी गई हैं, उनका इस्तेमाल हो तो किसी जान बचाई जा सकती थी।
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि 'देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र में एक सफाईकर्मी की मैनहोल में मौत होना बेहद दुखद समाचार है। ‘स्मार्ट सिटी’ बस नाम की नहीं, काम की भी होनी चाहिए। जो मशीनें सीवर की सफाई के लिए खरीद कर बिना रखरखाव के बर्बाद खड़ी है अगर उनका सही इस्तेमाल हो तो किसी की जान बचाई जा सकती थी। जनता भाजपा सरकार से पूछ रही है, अब जो दिखावटी मजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है, क्या वो किसी का जीवन लौटा सकती है? इसके लिए जिम्मेदार लोगों को निलंबित कर दंडात्मक कार्रवाई हो और मृतक के परिजनों को सम्मानपूर्वक जीवापन को लिए यथोचित मुआवजा दिया जाए।'
देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र में एक सफ़ाईकर्मी की मैनहोल में मौत होना बेहद दुखद समाचार है।
‘स्मार्ट सिटी’ बस नाम की नहीं, काम की भी होनी चाहिए। जो मशीनें सीवर की सफ़ाई के लिए खरीद कर बिना रखरखाव के बरबाद खड़ी है अगर उनका सही इस्तेमाल तो किसी की जान बचाई जा सकती थी।विज्ञापन विज्ञापन
जनता भाजपा… pic.twitter.com/HIOszR7Gxa— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 6, 2024