{"_id":"59955c354f1c1bc9068b4633","slug":"akhilesh-yadav-detained-strong-protest-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई, बनारस में जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई, बनारस में जोरदार प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 17 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
औरेया जाने के लिए निकले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आज उन्नाव-एक्सप्रेसवे पर हिरासत में लिए जाने पर वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो को हिरासत में लिया जाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालत ये हो गई कि सपा कार्यकर्ता डीएम के पोर्टिको तक पहुंच गए। इसके बाद छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सपा कार्यकर्ताओं को अपने साथ ले गई। हालांकि सपा कार्यकर्ताओं का एक धड़ा अभी प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने औरेया जा रहे अखिलेश को हिरासत में लिया था। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के पर्चा दाखिले में बुधवार को औरेया में जमकर बवाल हुआ था। सपाई एवं भाजपाई आमने- सामने हो गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान आगजनी व पथराव भी हुआ था। पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया था। इन्हीं कार्यकर्ताओं से मिलने अखिलेश औरेया जा रहे थे।