फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   akhilesh yadav back to back seven railly at jaunpur

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम ने की ताबड़तोड़ सात जनसभाएं

Mon, 06 Mar 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav back to back seven railly at jaunpur
बोले विकास बनाम झूठ के बीच है यह लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को जौनपुर जिले में ताबड़तोड़ सात जनसभाएं की। सभी जगह अखिलेश  प्रधानमंत्री और भाजपा पर हमलावर रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी रेडियो से शुरू होकर अब टीवी पर भी मन की बात करने लगे लेकिन उनकी मन की बात जनता की समझ से परे है। साइकल की तेज रफ्तार से वे बौखला गए हैं। दिल्ली को छोड़कर तीन दिन से वाराणसी में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ की सात जनसभाओं में अखिलेश यादव ने विकास के लिए लंबे चौड़े वादे भी किए।

बदलापुर: कड़ेरेपुर में सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश दुबे बाबा के लिए वोट मांगते हुए सीएम ने कहा कि नोटबंदी करपीएम ने गरीबों तथा मजदूरों का उपहास किया है । आपको पत्थर वाली बुआ से होशियार रहने की जरूरत है । उन्होंने बदलापुर को आदर्श विधानसभा, महराजगंज,  राजाबाजार , सिगरामऊ , बहरीपुर , घनश्यामपुर तथा लेदुका को टाउन एरिया का दर्जा देने का वादा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज: गजराज सिंह इंटर कॉलेज जमुनियां की सभा सीएम ने कहा कि यह दो युवा नेताओं का गठबंधन है। दोनों के मिलने से साइकिल की रफ्तार दोगुनी हो गई है। इससे भाजपा भयभीत है। 

सिकरारा: मल्हनी के इंटर कॅालेज मीरगंज के मैदान में उन्होंने प्रत्याशी पारसनाथ यादव को जिताने की अपील की। कहा कि सरकार बनते ही समाजवादी पेंशन की राशि पांच सौ से बढ़ाकर एक हजार कर दी जाएगी। यहां इंजीनियरिंग कालेज खोला जाएगा। पुलिस भर्ती के लिए अब केवल दौड़ की परीक्षा होगी। 

मडियाहूं: स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में सपा प्रत्याशी श्रद्धा यादव के लिए वोट मांगते हुए सीएम ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा कर दिल्ली की सत्ता में आए पीएम मोदी अपना वादा भूल गए। 

मछलीशहर: क्षेत्र के अरुआवां गांव में सपा प्रत्याशी जगदीश सोनकर के समर्थन में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा मोदी मन की बात करते हैं और सपा के लोग काम की बात करते हैं। 

जफराबाद: हौज गांव के मैदान में शचींद्रनाथ त्रिपाठी के समर्थन में हुई सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव विकास बनाम झूठ के बीच लड़ा जा रहा है। विपक्षी जितने भी सवाल उठा लें पर सपा सरकार के काम दिखाई दे रहे हैं। 
 

केराकत में की आखिरी सभा

akhilesh yadav back to back seven railly at jaunpur
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन की अंतिम सभा केराकत में की। यहां राजाराम पीजी कालेज तरियारी में सपा प्रत्याशी संजय सरोज के लिए सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि गठबंधन की हवा पीएम को परेशान किए हुए है।

यहां पूर्व सांसद तूफानी सरोज, राजबहादुर, सोमारू राम सरोज, राजनारायण बिंद मौजूद रहे। प्रत्याशी संजय सरोज ने आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed