फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Akansha Dubey Suicide whole village shocked in bhadohi She was responsible for house

Akansha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे की मौत से पूरा गांव स्तब्ध, चाचा बोले- भरोसा नहीं हो रहा

Sun, 26 Mar 2023 05:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,भदोही
अमर उजाला नेटवर्क,भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Mar 2023 05:29 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही के बरदहा गांव की रहने वाली थीं। आकांक्षा की मौत की सूचना से पूरा गांव स्तब्ध है। 

विज्ञापन
Akansha Dubey Suicide whole village shocked in bhadohi She was responsible for house
भदोही में आकांक्षा दुबे का पैतृक निवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महज 25 साल की उम्र में ही भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे हमेशा- हमेशा के लिए दुनिया वालों को अलविदा कह चली हैं। आकांक्षा मूल रूप से भदोही के बरदहा गांव की रहने वाली थीं। वो अपनी माता-पिता और भाई के साथ मुंबई रहती थीं। आकांक्षा की खुदकुशी की खबर से पूरा गांव स्तब्ध है। दिनभर गांव में मातम छाया रहा।

विज्ञापन


दो भाइयों में इकलौती आकांक्षा पर ही घर की जिम्मेदारी थी। पिता छोटेलाल दुबे मुंबई में आटा-चक्की चलाकर परिवार को संभालते हैं। चौरी के बरदहा गांव निवासी आकांक्षा के चाचा मुन्ना दुबे के आंसू नहीं थम रहे। उन्होंने सुबकते हुए कहा कि भतीजी ने हमारा साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे ने पवन और समर सिंह के साथ भी किया था काम, जानें वे पांच गाने जिसने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में ही हुई आकांक्षा की 7वीं तक की पढ़ाई

भतीजी आकांक्षा ही परिवार की जिम्मेदारी संभालती थी। बताया कि हम चार भाई हैं। दो भाई मुंबई चले गए। इसमें एक छोटेलाल भी हैं जिनकी बेटी आकांक्षा है। आकांक्षा की शुरुआती पढ़ाई सनराइज पब्लिक स्कूल लक्षापुर में हुई।


Akansha Dubey Suicide whole village shocked in bhadohi She was responsible for house
भदोही में आकांक्षा के घर के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

सातवीं के बाद वह पिता संग मुंबई चली गई। वहीं से उसने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर ख्याति अर्जित की। फिर फिल्मी दुनिया और मॉडलिंग में आ गई। रविवार को उसकी मौत की खबर से चाचा मुन्ना दुबे सहित परिवार के अन्य सदस्य काफी गमगीन हो गए। आकांक्षा का छोटा भाई अभी कॉलेज में है जबकि बड़ा एक कंपनी में कार्यरत है।

आकांक्षा की अचानक मौत की सूचना से मुंबई में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो मुंबई से वाराणसी पहुंच चुके हैं। आकांक्षा ने खुदकुशी क्यों की वह यह समझ नहीं पा रहे हैं। इधर, इस घटना से ग्रामीण भी सकते में हैं। आकांक्षा दुबे के पैतृक निवास के बाहर दिनभर ग्रामीणों की हलचल रही। 

भोजपुरी गानों से कमाया बड़ा नाम

Akansha Dubey Suicide whole village shocked in bhadohi She was responsible for house
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा 'बुलेट पे जीजा', 'करवटिया' जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं आकांक्षा, बुरी तरह रो रही थीं...क्लिप वायरल

आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी यादव, रितेश पांडेय, अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश राजा और राकेश मिश्रा समेत कई अन्य कलाकारों के साथ भोजपुरी फिचर्ड गाने में काम किया।  आकांक्षा दुबे की जोड़ी पवन और समर सिंह के साथ हिट हुई। दोनों अभिनेताओं के साथ आकांक्षा के कई वीडियो को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। 

शूटिंग के लिए ठहरी थीं सारनाथ के होटल में

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) रविवार को सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। कमरे से बरामद शराब की खुली बोतल, सिगरेट के पैकेट, ग्लास और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। आशंका जताई गई है कि अवसादग्रस्त होकर आकांक्षा ने आत्महत्या की है। वहीं, आकांक्षा की असामयिक मौत से भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed