फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey Case How Bhojpuri singer Samar Singh spent in jail hearing for police custody today

Samar Singh: कैसे कट रहीं जेल में भोजपुरी गायक समर सिंह की रातें, पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई आज

Mon, 10 Apr 2023 09:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 09:44 AM IST
सार

वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे फंदे से लटकी मिली थीं। मामले में आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से बीते छह अप्रैल की देर रात गिरफ्तार किया गया था। आज पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी सारनाथ थाने की पुलिस अदालत में पेश करेगी। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey Case How Bhojpuri singer Samar Singh spent in jail hearing for police custody today
समर सिंह की अदालत में पेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी सोमवार को सारनाथ थाने की पुलिस अदालत में पेश करेगी। पुलिस को पूरा भरोसा है कि उसकी ठोस दलीलों के आधार पर आकांक्षा की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अदालत समर सिंह की 72 घंटे की कस्टडी रिमांड की अर्जी मंजूर कर लेगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कस्टडी रिमांड मंजूर होने पर आकांक्षा की आत्महत्या की वजह के संबंध में समर सिंह से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे फंदे से लटकी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर सिंह को गाजियाबाद से बीते छह अप्रैल की देर रात गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

क्वारंटीन बैरक में रखा गया समर सिंह

समर को 8 अप्रैल की शाम रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया। जिला जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कारागार में दाखिल होने के बाद क्वारंटीन बैरक में रखा गया समर सिंह गुमसुम ही रहा। बैरक में मौजूद अन्य बंदियों से उसने कोई बातचीत नहीं की। देर रात तक वह अपने सोने की जगह पर बैठा ही हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मर सिंह का बड़ा खुलासा, बोला- 25 मार्च की रात आई थी आकांक्षा की आखिरी कॉल, बताया क्या बात हुई

रविवार सुबह भी वह बंदियों से कन्नी काटता रहा। इस बीच समर को जानने वाले बंदियों ने उससे दुआ-सलाम भी किया, लेकिन उसने किसी को जवाब नहीं दिया। रविवार को समर ने जेल की कैंटीन से चाय और समोसा खरीदा। रविवार को समर से मुलाकात करने के लिए उसका कोई परिजन जिला जेल नहीं पहुंचा था। उधर, आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के एक अन्य आरोपी आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी संजय सिंह की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

क्या सुलझेगी आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की गुत्थी

पुलिस के अनुसार आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की गुत्थी तभी सुलझेगी, जब आरोपी समर सिंह से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। आज प्रभावी तरीके से दलीलें प्रस्तुत कर अदालत से समर को 72 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का अनुरोध किया जाएगा। अब तक की पूछताछ में समर से कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही उसका डेटा भी रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed