फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ajay rai said in varanasi for lok sabha election I will not campaign for Afzal ansari

UP Politics: 'अफजाल के लिए मैं नहीं करूंगा प्रचार वो सीट सपा के हिस्से में', पार्टी के गठबंधन पर बोले अजय राय

Sun, 31 Mar 2024 02:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 02:16 PM IST
सार

UP Politics: काशी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अजय राय से बनारस, गठबंधन, रायबरेली-अमेठी और वरुण गांधी जैसे मुद्दों पर अमर उजाला संवाददाता राहुल दुबे ने खास बातचीत की। प्रस्तुत हैं उस बातचीत के प्रमुख अंश...।

विज्ञापन
Ajay rai said in varanasi for lok sabha election I will not campaign for Afzal ansari
अजय राय और अफजाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं अफजाल अंसारी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करूंगा। कांग्रेस-सपा का गठबंधन जरूर है, लेकिन हमारे हिस्से में जो सीटें आईं हैं, हम और हमारे नेता वहीं प्रचार करेंगे। और सपा के हिस्से में जो सीटें आई हैं, वहां सपा के नेता प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


गाजीपुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के लिए प्रचार करेंगे या नहीं इस सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ये बात कही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- अमेठी, रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने अब तक कुछ तय क्यों नहीं किया। चर्चा है प्रियंका गांधी, राहुल गांधी दोनों लोग चुनाव लड़ सकते हैं।
जवाब- बहुत जल्द स्थिति साफ होगी। बहुत मजबूत प्रत्याशी जनता के सामने होगा। स्मृति ईरानी ने वहां क्या किया है सिर्फ चुनाव जीतने आईं थीं। रही बात हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की तो लोकसभा की जनता और कार्यकर्ता दोनों मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ता चाहेंगे तो क्यों नहीं लड़ सकते हैं।

सवाल- कांग्रेस के कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं, अभी भी छोड़ रहे हैं। बूथ कमजोर हुआ है, ऐसे में कैसे कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचेंगे।
जवाब- कहीं कोई नुकसान नहीं है। किसी के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम उसका समाधान निकाल रहे हैं। हमारा खांटी कार्यकर्ता आज भी हमारे साथ है। नेता नफा-नुकसान के चलते आते-जाते हैं। गठबंधन होने के बाद कई नेता वापस आने के लिए संपर्क में हैं।

सवाल- भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काट दिया है, कांग्रेस चुनाव लड़ाएगी क्या?
जवाब- यह परिवार का मामला है तो इस पर परिवार ही बात करेगा। परिवार ही तय करेगा। मैं क्या कह सकता हूं। वरुण गांधी ने सही मुद्दे उठाए थे, इसीलिए उनका टिकट काट दिया गया।

सवाल- आप बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो उनकी जीत हर बार बड़ी हुई है। आप क्या करेंगे?
जवाब- हम चार लाख से शुरुआत करेंगे। मेरा वोट प्रतिशत भी हर चुनाव में बढ़ा है। सपा और कांग्रेस का वोट मिला देंगे तो हम शुरुआत ही चार लाख से करेंगे। मोदी जी अपने उच्च पर जा चुके हैं, अब वह घटेंगे और हम बढ़ेंगे।



सवाल- आप काशी के ही हैं, फिर भी तीसरे नंबर पर, क्या वजह है कि काशी बाहर से आए लोगों को मौका देती है।
जवाब- इस बार की लड़ाई ही बाहरी बनाम भीतरी की होगी। काशी जीतेगी, काशी के लोग जीतेंगे। बाहर के लोग बनारस को कभी नहीं समझ पाए। यहां के लोग भी समझ गए हैं कि बाहर से आए लोग सिर्फ चुनाव लड़ने और जीतने आते हैं।

सवाल- 2014, 2019 में आप तीसरे नंबर पर रहे। गाजीपुर, बलिया आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता था। आपको नहीं लगता बनारस में बार-बार चुनाव लड़ाकर कांग्रेस आपका इस्तेमाल कर रही है।
अरे ऐसे कैसे भाई। घर है हमारा बनारस। जन्मभूमि है काशी। जमीन है मेरी यह, मातृभूमि। काशी के लोग मेरे हैं। मैं खुद भी इसे कैसे किसी बाहरी के लिए छोड़ दूंगा। इस बार देखिएगा परिणाम दूसरे होंगे।

सवाल- भाजपा का दावा है कि बनारस में बहुत विकास कराया है।
जवाब- क्या विकास हुआ है। कुछ भी तो नहीं हुआ है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर बना दिया है, इससे शहर के लोगों को क्या लाभ। एक अमूल डेयरी की बात करते हैं वह उनकी देन नहीं है। मैं जब विधायक था, उसी समय उसकी रजिस्ट्री हुई थी। हाईवे बना देने से शहर का विकास नहीं होता है।

सवाल- आपके हिसाब से बनारस में चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा क्या होगा?
जवाब- बनारस की स्थानीय समस्याएं। जाम से हर व्यक्ति परेशान है, कई मोहल्लों में पीने को साफ पानी नहीं है। सीवर का पानी पहुंच रहा है। रोपवे का नया शिगूफा छोड़ दिया है कि जाम से मुक्ति दिला देंगे, मैं कहता हूं और जाम बढ़ जाएगा, अतिक्रमण बढ़ेगा। स्थानीय मुद्दों पर पिछले दस सालों में कोई काम नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed