फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay come to Sukhadiya Dari nine days ago to host wedding party dead body has been recovered in mirzapur

Mirzapur News: हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा, घर पहुंच गई पति की लाश; जलप्रपात से 18 घंटे बाद मिला

Mon, 20 Jul 2026 12:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Jul 2026 12:16 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर के अहरौरा स्थित सुखदरिया जलप्रपात में नहाते समय डूबे अजय कश्यप का शव घटना के 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया। नौ दिन पहले शादी के बाद वह दोस्तों को पार्टी देने यहां आया था। उसके साथी विकास झा का शव रविवार शाम को ही मिल गया था। दोनों वाराणसी के निवासी थे।

विज्ञापन
Ajay come to Sukhadiya Dari nine days ago to host wedding party dead body has been recovered in mirzapur
अजय कश्यप उर्फ रिंकू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर के अहरौरा स्थित सुखदरिया जलप्रपात पर पिकनिक के दौरान डूबे युवक अजय कश्यप उर्फ रिंकू का शव घटना के करीब 18 घंटे बाद सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। इससे पहले उसके साथी विकास झा का शव रविवार शाम को ही मिल गया था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। अजय की शादी महज नौ दिन पहले हुई थी और उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वाराणसी के रामनगर तपोवन निवासी विकास झा (36) और अजय कश्यप उर्फ रिंकू (32) अपने सात-आठ दोस्तों के साथ रविवार दोपहर सुखदरिया जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, अजय की शादी 11 जुलाई को हुई थी। शादी के बाद उसने दोस्तों को पार्टी देने के लिए इस स्थल पर आने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे सभी दोस्त जलप्रपात में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अजय और विकास गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद विकास झा का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन अजय का कोई पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

सोमवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया और करीब 18 घंटे बाद सुबह 11 बजे अजय का शव बरामद कर लिया। शव बाहर निकलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई।

अहरौरा थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने अजय का शव बरामद कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed