फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   airport

बाबतपुर एयरपोर्ट पर दिव्यांग टॉयलेट में फंसी विदेशी महिला

Tue, 12 Nov 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
airport
बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को नई दिल्ली से आई एक विदेशी महिला दिव्यांग टॉयलेट में गई तो बाहर निकलने में नाकों चने चबाने पड़े। महिला का शोर सुन कर कर्मचारियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कर्मचारी फॉल सीलिंग हटा कर टॉयलेट में घुसने का प्रयास कर रहे थे तभी दरवाजा खुल गया और महिला के बाहर आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नई दिल्ली से आई विदेशी महिला टॉयलेट के दरवाजे को अंदर से लॉक करने के बाद उसे खोलने का तरीका भूल गई थी। घबराहट में वह शोर मचाने लगी तो मेंटेनेंस के कर्मचारी पहुंचे और सभी ने महिला को बताया कि जितनी बार घुमाकर लॉक बंद किया गया है, उतनी ही बार दूसरी तरफ से घुमाने पर दरवाजा खुलेगा। कर्मचारियों के बताने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो फॉल सीलिंग हटाने का प्रयास शुरू किया गया और इसी बीच महिला बाहर निकल आई। एयरपोर्ट निदेशक ने दिव्यांग टॉयलेट के दरवाजे में साधारण लॉक लगाने को कहा है।
विज्ञापन

--------
नई दिल्ली से बाबतपुर पहुंचे दो यात्रियों का बैग बदला
बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को नई दिल्ली से आए दो यात्रियों का बैग बदल गया। एक यात्री दूसरे का बैग लेकर चला गया तो दूसरा यात्री उसका सामान पाकर परेशान हो गया। घटना की शिकायत एयरलाइंस कर्मचारियों से की गई। इस पर कर्मचारियों ने बैग लेकर जाने वाले यात्री को फोन कर बुलाया तो वह आया। उसने गलती स्वीकार कर दूसरे यात्री का बैग लौटा दिया और अपना बैग लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
10 उड़ानें विलंबित रहीं, यात्री परेशान हुए
बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को 10 उड़ानें विलंबित रहीं। उड़ानों के विलंबित होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच यात्रियों और एयरलाइंस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

बैंगलोर से आने वाला विमान साढ़े चार घंटे विलंबित रहा। मुंबई से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 578 पांच घंटे विलंबित रहा। मुंबई से वाराणसी आने वाला विस्तारा एयरलाइंस का विमान यूके 621 तीन घंटे विलंबित रहा। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 2981 डेढ़ घंटे, नई दिल्ली से वाराणसी आने वाला विस्तारा एयरलाइंस का विमान यूके 812 एक घंटे और मुंबई से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 246 दो घंटे विलंबित रहा। वाराणसी से दिल्ली जाने वाला विस्तारा एयरलाइंस का विमान यूके 632 तीन घंटे, बंगलूरू से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6 ई 968 साढ़े चार घंटे विलंबित रहा। वाराणसी से मुंबई जाने वाला स्पाइसजेट का विमान दो घंटे, कोलकाता से वाराणसी आने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 691 दो घंटे विलंबित रहा। वाराणसी से मुंबई जाने वाला विमान 6 ई 579 साढ़े चार घंटे विलंबित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed